Category Archives: भागलपुर

Jockey शोरूम का नवगछिया में Grand Opening, खरीददारी के बाद ग्राहकों नें कहा – नवगछिया में Welcome ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में देश के सुप्रसिद्ध जॉकी ब्रांड के शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ । उद्घाटन संचालक कुंदन कुमार सिंह के पिता पूर्व जिलाध्यक्ष जदयू चंदेश्वरी सिंह निषाद एवं उनकी माता इंदिरा देवी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा द्वारा फीता काटकर किया गया । वही उद्घाटन के बाद शोरूम में खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी भागलपुर जिले का पहला Jockey शोरूम में विभिन्न प्रकार के कंपनी ब्रांड के महिला-पुरुष व बच्चे के कपड़ें उपलब्ध है । वही मौके पर शोरूम के संचालक कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि नवगछिया वासियों की मांग थी कि एक ब्रांड का शोरूम हो जहां हम अपने और अपने बच्चे सहित पूरे परिवार का कपड़ा खरीद सके इस को ध्यान में रखते हुए नवगछिया हाई स्कूल के […]

क्रैडल पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के तत्वावधान में जहांगीरपुर बैसी में लगाया गया स्वास्थ्य जाँच शिविर ||GS NEWS

DESK 040

क्रैडल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट एवं प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के तत्वावधान में जहांगीरपुर बैसी में डॉक्टर निशांत उपाध्याय एवं डॉक्टर रूपम उपाध्याय के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का शिविर लगाया गया । जिसमें कूल 130 पुरुष एवं महिलाओं का मुफ्त जांच किया गयाl इस आयोजन में क्रैडल पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट की छात्रा पुष्पम कुमारी मुनज्जा कासमी पूजा कुमारी कुश कुमार प्रणव कुमार सोनू कुमार विक्की कुमार एवं लालू कुमार ने कार्यक्रम में सहयोग किया l वहीं क्रैडल पारा मेडिकल के निदेशक अमित कुमार ने ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए एक अच्छी चिकित्सा सुविधा नवगछिया में उपलब्ध करवाने की बात कही । DESK 04

खगरा आयुर्वेदिक अस्पताल के जर्जर भवन का होगा जीर्णोद्धार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रखंड के खगरा गांव स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल का जर्जर हो रहे भवन का जल्द ही जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। भवन निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।शनिवार को इसको लेकर जिला परिषद की सामान्य बैठक में आयुर्वेदिक अस्पताल के जर्जर हो रहे भवन के जीर्णोद्धार के कार्य किए जाने को लेकर मुहर लग गई है। उक्त जानकारी नवगछिया जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार ने देते हुए बताया कि जल्द ही खगरा का यह आयुर्वेदिक अस्पताल का कायाकल्प किया जाएगा। जिला परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक में जर्जर भवन के जीर्णोद्धार के कार्य किए जाने को लेकर सर्वसम्मति से मुहर लग गई है। चुके जिला परिषद के अंदर यह आयुर्वेदिक अस्पताल आता है इसलिए इस अस्पताल […]

नाथनगर स्थित सीटीएस रोड में बने बेंडिंग जोन के फुटकर दुकानदारों को इसी सप्ताह होगी दुकान आवंटित ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,नाथनगर स्थित सीटीएस रोड में बने वेंडिंग जोन के फूटकर दुकानदारों को इसी सप्ताह दुकान मुहैया करा दिया जाएगा। इसको लेकर भागलपुर नगर निगम के उप महापौर राजेश वर्मा, स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि मो इबरार अंसारी, जाबिर अंसारी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने समिति के सदस्यों से फूटकर दुकानदारों को कहा कि फूटकर दुकानदारों की सूची उपलब्ध कराएं , अविलम्भ सभी दुकानदारों को दुकान उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं उन्होंने दुकानदारों से अपील किया कि अगर कोई भी दुकान दिलाने के नाम पर रुपये की मांग करते है तो उसकी जानकारी तत्काल दें ! उन्हें चिह्नित कर कार्यवाही की जाएगी। DESK 04

मुजाहिदपुर थाना अंतर्गत शीतला स्थान चौक के पास शक्ति इंटरप्राइजेज हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के शीतला स्थान चौक के पास शक्ति इंटरप्राइजेज नाम के हार्डवेयर दुकान में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसको देखकर आसपास के लोग सहम गए। वही काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसको बुझाने का प्रयास एक दो लोगों ने बालू फेंक कर तो जरूर किया लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। वही 1 घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। वही दुकानदार का कहना है कि शाम में 6 बजे वह दुकान बंद कर घर गया था इसी क्रम में आग लग गई आग लगने […]

हबीबपुर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने आए चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले ||GS NEWS

DESK 040

भागलपूर से निभाष मोदी की रिपोर्ट भागलपुर जिला के हबीबपुर थाना क्षेत्र के शर्मा टोली में देर रात चोर की बड़ी वारदात की घटना करते हुए घर वालों ने चोर को धर दबोचा वही शर्मा टोली निवासी हरिमोहन शर्मा ने बताया कि रात्रि 12:30 लम सम हमारे घर में चोर घुसकर अपने इरादे में कामयाब होता उसी दौरान हमारे पुत्र ने चोर को धर दबोच लिया और शोर मचाने के बाद ग्रामीण काफी संख्या में जुट गए चोर को देखने के बाद पता चला की हमारे घर के बगल के हरिजन टोला निवासी प्रकाश दास का पुत्र सोनू दास है वही घटना की सूचना हबीबपुर पुलिस को दी गई पुलिस तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर. पहुंचकर चोर को अपने कब्जे […]

जीवन जागृति सोसायटी ने क्षेत्र में कैंसर अस्पताल के निर्माण को लेकर किया रैली का आयोजन|| GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,जीवन जागृति सोसाइटी भागलपुर के तहत् कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु डॉ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता रैली निकाली गई। जीवन जागृति सोसायटी भागलपुर के द्वारा आज के रैली में अंग क्षेत्र की जनता है त्राहिमाम, कैंसर अस्पताल का हो शीघ्र निर्माण जैसे स्लोगन को कहते दिखे। वहीं डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि भागलपुर इतने बड़े क्षेत्र में एक भी कैंसर अस्पताल नहीं है, हम लोगों की सरकार से मांग है जल्द से जल्द अपने क्षेत्र में एक कैंसर अस्पताल हो। आज का यह जागरूकता रैली व कैंसर अस्पताल के मांग को लेकर निकाली गई रैली डिक्सन मोड से निकाली गई और उसका समापन घंटाघर चौक पर किया गया। कार्यक्रम […]

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पहुँचे भागलपुर, बोले इस बार बिहार बजट में बुनकरों को मिलेगी सहूलियत ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट: निभाष मोदी,भागलपुर बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद देर रात अचानक भागलपुर के जीरोमाइल पहुंचे। जहां मेयर व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जिले के नाथनगर स्थित गोलदारपट्टी में अपने ससुराल कुछ देर के लिए व्यक्तिगत कार्यों से पहुंचे। यहां से वह रात में ही मुंगेर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण जो प्रतिबंध लगे थे उसे हटा दिया गया है। सात निश्चय के तहत जो वादा बिहार वासियों से किया गया है उसे अब जल्द ही पूरा करेंगे। साथ ही आगामी बजट के माध्यम से बुनकरों को हम लोग सहूलियत देंगे। DESK 04

कानू विकास संघ बिहार शाखा भागलपुर ने जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार का किया सम्मान समारोह||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,कानू विकास संघ बिहार जिला शाखा भागलपुर के द्वारा आज जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन शाह का स्थानीय विवाह भवन में भव्य स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया, संघ के कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया, साथ ही साथ उनको बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, मीडिया से बात करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि संघ हमसे जो भी मदद चाहते हैं. वह हम जरूर करेंगे, साथ ही उन्होंने त्रिवर्सिय सम्मेलन करने का भी निर्णय 30 अप्रैल एवं 1 मई 2022 को किया , इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मंटू शाह ,सचिव अशोक शाह, कोषाध्यक्ष अंबिका, संरक्षक नागेश्वर साह, युवा सचिव नवीन कुमार गुप्ता, सज्जन कुमार सज्जन के […]

भागलपुर जिले में आकर बांका जिले के धोरैया थाना के पुलिस सन्हौला थाना क्षेत्र में आकर करती है अवैध वसूली, नहीं देने पर ड्राइवर की होती है डंडे से पिटाई ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर बांका के जिला अंतर्गत धोरैया एवं सन्हौला के पास 500 मीटर अंदर सन्हौला थाना अंतर्गत करहरिया गांव में घुसकर धोरैया थाने की पुलिस अवैध वसूली का मामला सामने आया है , बालू लदे कुछ ड्राइवरों का आरोप है कि धोरैया थाने के द्वारा बालू लदे ट्रक से जबरदस्ती वसूली करके पैसा कमाना चाहती है ,प्रति गाड़ी ₹200 वसूली करता है जब ड्राइवर लोगों ने इसका विरोध किया कि यह सन्हौला थाना क्षेत्र में हम है और आप लोग इसका वसूली कैसे करते हैं तो उन्होंने हम लोगों के ऊपर डंडे बरसाना शुरू कर दिया और मारपीट किया। जब स्थानीय आदमी वहां पर पहुचा और धौरैया थाने के पुलिस से सवाल जवाब करनें लगा तो आनन-फानन में […]