Category Archives: भागलपुर

युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से कर दी हत्या ,भाभी से चल रहा था अवैध संबंध ||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर भागलपुर,अपनी भाभी से अवैध संबंध को लेकर लगातार हो रहे कलह से तंग आकर पति ने अपनी पत्नी की नृशंस ढंग से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।घटना बाँका जिले के धोरैया थाना के ताहिरपुर की है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पति के अवैध संबंध को लेकर हमेशा हो रहे झंझट को लेकर कई बार पंचायती भी हुई लेकिन हत्यारा पति हेमंत यादव अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था बल्कि पत्नी रीमा को लगातार प्रताड़ित करता रहता था।बीती रात भी मामले को लेकर घर में कलह हुई और अंततः हेमंत ने पत्नी की गड़ासा से कई टुकड़े कर शव को बोरे में बंद कर नदी के किनारे गड्ढे में […]

नहीं कर सके चोरी तो खोला टेम्पू का पार्ट्स बीच सड़क पर छोड़ चोर हुए फरार || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर जिला के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत सजौर थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गाँव में चोरो ने संजीत कुमार सिंह के घर के पास से देर रात्रि में ऑटो चोरी कर भाग रहा था लेकिन किस्मत का मारा ऑटो चालू हुआ ही नहीं , तब जाकर चोरो ने बिना चालू किये ही ऑटो को पैदल धक्का देकर ले जा रहा था लेकिन धक्का देकर भी ऑटो नहीं ले जा पाया और ऑटो को खड़ा कर दिया था ! तब जाकर सुबह जैसे की नरेश सिंह का पुत्र संजीत कुमार सिंह ने देखा तो उसका ऑटो घर पर नहीं था पूरा खोजबीन करने पर पता चला की घर के 100 मीटर दूर शाहकुंड तीनबरबा झिकटिया मुख्य मार्ग पर ऑटो को […]

कुछ याद उन्हें भी कर लो, जो लौट के घर ना आए||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:-भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर दीदी का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रविवार को 92वर्ष में उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है.वह भारत की सबसे लोकप्रिय और विश्व विख्यात गायिका थीं. जिनका छह दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है श्री सदगुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शुभम कुमार नेभारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर दीदी के अकस्मात निधन पर अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि लता मंगेशकर दीदी का योगदान देशवासियों के लिए अविस्मरणीय रहेगें हम सबों ने लता जी के रूप में अनमोल रत्न खोया है|| DESK 04

नवगछिया आरपीएफ को मिली बड़ी सफलता एक हज़ार कछुआ के साथ कई तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया आरपीएफ इनस्पेक्टर मृणाल कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ पुलिस व वन विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात ट्रेन से एक हजार कछुआ के साथ कई तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। टीम ने सप्ताहिक एक्सप्रेस 19305 अप आम्बेडकर नगर कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर 42 बोरी व बेग से 935 कछुए को बरामद किया। पुलिस ने आठ तस्कर को गिरफ्तार किया। एक तस्कर के पूर्णिया का रहने वाला है। शेष सभी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपित पूर्णिया जिला के मीरगंगज डुमरिया निवासी गोनर कुमार, उत्तरप्रदेश के पकड़ी दयाल सुल्तानपुर निवासी अमर कुमार, शिवा कुमार, लिजा हैं। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर निवासी शांति, कुसुमा, लच्छो, शिवा हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि […]

भागलपुर बायपास टोल प्लाजा के पास अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, एक को चाकू से किया घायल, एक युवक की हुई मौत ||GS NEWS

DESK 040

आक्रोशित लोगों ने घंटों बाईपास मुख्य मार्ग को किया जाम रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर बाईपास टोल प्लाजा के समीप अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी जानकारी के अनुसार जमीन देख कर लौट रहे बैजानी निवासी विभास मिश्रा के 32 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी बदमाशों ने घटना का अंजाम उस वक्त दिया जब देर शाम हो गया था हालांकि रोशन के साथ बाइक पर दीपक कुमार भी गंभीर रूप से घायल है जिन का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है रोशन फर्नीचर दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करते थे वही दूसरा जमीन कारोबारी था, इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने बाईपास मुख्य मार्ग को घंटो […]

हर्षोल्लास पूर्वक की गई विद्या की देवी सरस्वती पूजा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में हर्षोल्लास पूर्वक विद्या की देवी सरस्वती पूजा की गई । स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान में प्रतिमा स्थापित कर कोविड 19 गाइड लाइन के तहत पूजा अर्चना की गई। नवगछिया के बाल भारती विद्यालय, सावित्री पब्लिक स्कूल में प्रतिमा स्थापित की गई थी। सरस्वती पूजा शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने 140 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया था। ढोलबज्जा थाना में सात स्थानों पर, कदवा ओपी में 13 स्थानों पर, गोपालपुर में 14 स्थानों पर, रंगरा में सात स्थानों पर, बिहपुर में 13 स्थानों पर, झंडापुर में 11 स्थानों पर, इस्माइलपुर थाना में आठ स्थानों पर, नवगछिया एवं परवत्ता थाना क्षेत्र में भी दंडाधिकारी को तैनात […]

जगतपति नाथ महादेव मंदिर में पूर्णरूपेण भक्ति भाव से मनाया गया तिलकोत्सव ||GS NEWS

DESK 040

शिवरात्रि कमेटी नवगछिया के द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जगतपति नाथ महादेव का तिलक उत्सव श्री गोपाल गौशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर में पूर्णरूपेण भक्ति भाव से मनाया गया। बाबा के तिलक की शोभायात्रा में फलों की थाल, लहराते निशान, घोड़े, त्रिशूल एवं गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते शिवभक्त श्री घाट ठाकुरबाड़ी मंदिर नवगछिया के प्रांगण से निकल पूरे नगर भ्रमण करते हुए श्री गोपाल गौशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर पहुचे। जहां महादेव के तिलक की प्रक्रिया पूरे विधिवत तरीके से पंडित अजीत बाबा के द्वारा मंत्रोच्चारण के. साथ की गई। मौके पर मौजूद महिलाओं के द्वारा प्रारंभिक गीत के साथ रस्म को पूरा किया गया। शिवरात्रि कमेटी के अध्यक्ष समाजसेवी डब्लू यादव किसान साह मौसम […]

पर्स चोरी होनें के मामले में नवगछिया जीआरपी थाने में दर्ज कराया एफआईआर||GS NEWS

DESK 04 B0

ट्रेन में महिला की पर्स चोरी करने के मामले में नवगछिया जीआरपी थाने में महिला नें जिरो एफआईआर दर्ज करनें हेतु आवेदन दिया हैं । प्राथमिक दर्ज करने के लिए हरियाण के हिसार भेजा जायेगा। बताया गया कि रंगरा ओपी के मदराैनी निवासी सुमन कुमार सिंह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस से चार फ़रवरी को नवगछिया आ रही थी। यह ट्रेन लालगढ़ से डिब्रुगढ़ जाती हैं। इसी बीच भटिंडा एवं जाखल स्टेशन के बीच सभी लोग सो गए थे। सुमन कुमार सिंह की पत्नी अपने सर के नीचे पर्स दबाकर रखी थी। चोर ने उसे चोरी कर ली। पर्स में 12 सौ रूपये नकद, रियलमी का मोबाइल, मंगलसूत्र, नथिया, बिछिया इत्यदि था। जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद […]