Category Archives: भागलपुर

भागलपुर में 413 पदों पर होगी शिक्षकों का नियोजन ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहार में मास्टर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थी का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है । हाल में ही पंचायत चुनाव संपन्न होते ही नियोजन प्रक्रिया की रफ्तार तेज कर दी गई है। भागलपुर जिला में तीन नियोजन इकाई की नियोजन प्रक्रिया लंबित थी। अब तीनों नियोजन इकाइयों ने मेधा सूची तैयार कर ली है। काउंसलिंग की तिथि और स्थल भी निर्धारित कर दी गई है। काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। नगर निगम भागलपुर में 85, नवगछिया नगर पंचायत में 65, शाहकुंड में 162 और विभिन्न पंचायतों में 101 शिक्षकों का नियोजन होना है। कक्षा एक से पांच तक के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों का नियोजन होगा। वही नियोजन […]

भागलपुर समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

समाहरणालय के कर्मियों को लगे बूस्टर डोज रिपोर्ट:- निभाष मोदी ,भागलपुर। भागलपुर के समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें समाहरणालय के कर्मियों को बूस्टर डोज दिया गया। समाहरणालय के लगभग एक सौ कर्मचारियों और अधिकारियों को वैक्सीन दिया गया। इसमें ऐसे भी कुछ कर्मी को वैक्सीन दिया गया जिन्होंने दूसरा डोज नहीं लिया था। मीडिया से बात करते हुए भागलपुर डीआरडीए के निर्देशक प्रमोद कुमार पांडे ने कहा कि भागलपुर समाहरणालय के जो भी पदाधिकारी व कर्मचारी है जिनका दो डोज लिए हुए 9 महीने पूरे हो गए थे उनको तीसरा मतलब बूस्टर डोज दिया गया और जो पहला -दूसरा डोज भी नहीं ले सके थे उसे भी वैक्सीन दी गई। DESK 04

मकर संक्रांति पर इस बार गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की नहीं लगी भीड़ ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी ,भागलपुर। भागलपुर,बिहार में कोरोना जिस कदर पांव पसार रही है की तीसरी लहर को रोक पाना काफी मुश्किल भरा हो सकता है, भागलपुर में कोरोना तीसरी सेंचुरी लगाने को तरबतर हो रहा है , आज मकर संक्रांति है , माना जाता है मकर संक्रांति के दिन गंगा में स्नान करने पूजा अर्चना करने और दान करने का बड़ा ही महत्व है, इससे सभी पाप धुल जाते हैं ,इसी मान्यता को लेकर मकर संक्रांति पर लोग गंगा में स्नान करते हैं लेकिन कोरोना गाइडलाइन के तहत बिहार सरकार ने इस बार गंगा में स्नान करने के. लिए श्रद्धालुओं को सख्त मना किया गया है, इसका जीता जागता नमूना गंगा तट के किनारे दिखा,सचमुच तीसरी लहर से लोग इतने […]

नवगछिया पुलिस ने स्टेशन रोड से अज्ञात शव को किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना की पुलिस ने स्टेशन रोड से अज्ञात शव बरामद किया। गुरूवार की सुबह नवगछिया स्टेशन रोड किनारे एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा। इसकी सूचना नवगछिया थाना की पुलिस को दिया। नवगछिया थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नगवछिया भेज दिया। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि. सुबह स्थानीय लोगों ने फोन कर बताया कि एक व्यक्ति सड़क किनारे मृत अवस्था में हैं। सत्यापन के लिए पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम करवा कर पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया। निर्धारित 72 घंटे के अंदर शव की पहचान नहीं हुई तो अंतिम संस्कार कर […]

कोरोना संक्रमण को लेकर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को रोकने दंडाधिकारी को किया तैनात ||GS NEWS

DESK 040

कोविड विस्तार को कम करने के लिए गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को रोकने दंडाधिकारी को किया तैनात किया गया हैं। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी धार्मीक स्थल आमजनों के लिए बंद हैं। सभी प्रकार के मेला व प्रदर्शनी के आयोजन पर रोक हैं। मकर संक्रांति के मौके पर गंगा नदी घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रहती हैं। भीड़ को रोकने के लिए दंडाधिकारी को तैनात किया गया हैं। भवानीपुर ओपी, बिहपुर थाना, झंडापुर ओपी, खरीक थाना, नदी थाना, ढोलबज्जा थाना, कदवा ओपी, परवत्ता, नवगछिया, इस्माइलपुर, रंगरा ओपी में 17 स्थानों पर दंडाधिकारी को तैनात किया गया हैं। DESK 04

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस संस्थान के लोगों ने सादगी से मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,आज ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस भागलपुर के द्वारा कायस्थ समाज के कुछ शिरोमणि स्वामी विवेकानंद जी की जन्म तिथि पर तिलकामांझी स्थित उनके मठ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा मठ में स्थापित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर एवं उनके चरणों में पुष्प अर्पित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार सिंहा के द्वारा की गई, उन्होंने एक जुट होकर एक मंच पर कायस्त समाज को आने का आवाहन किया, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष चंदन सहाय ,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संगीता सिन्हा, विधि प्रकोष्ठ मनोज अस्थाना , अवधेश कुमार सिन्हा, राजकुमार सिन्हा, चंदन करण के अलावे दर्जनों लोग कार्यक्रम में सम्मिलित […]

सभी नपेंगे, कोई अपराधी बच नहीं सकेंगे-एसएसपी बाबूराम ||GS NEWS

DESK 040

जगदीशपुर के बंधन बैंककर्मी से 77 हजार रूपये लूट मामले में दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार रिपोर्ट :-निभाष मोदी ,भागलपुर। भागलपुर, सभी नपेंगे कोई अपराधी बच नहीं सकेंगे, ऐसा कुछ कहते दिखे भागलपुर के एसएसपी बाबूराम, बताते चलें कि 10 जनवरी की शाम जगदीशपुर के वादे गांव से बंधन बैंक कर्मी राजेश कुमार पोद्दार से अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर 77 हज़ार रूपये नगद,मोबाईल और टैब लूट लिए थे, इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी बाबू राम ने खुद दी। प्रेसवार्ता में एसएसपी बाबूराम ने कहा कि इसके लिए टीम गठित किया गया था, इस टीम में सिटी एसपी, एसडीओपी लॉयन ऑर्डर के नेतृत्व में टीम इन लोगों […]

रेलवे के द्वारा छोटी लाइन में बसे झुग्गी झोपड़ी वाले को नोटिस ||GS NEWS

DESK 040

10 दिनों में तोड़ दिया जाएगा आशियाना रिपोर्ट :-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,रेलवे के द्वारा छोटी लाइन में बसे हुए झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को नोटिस दिया गया और इस नोटिस में 10 दिनों के अंदर तोड़ देने का आदेश भी है, बताते चलें कि यह नोटिस दो-तीन दफे पहले भी दी जा चुकी है, भागलपुर रेलवे छोटी लाइन से सटे जुग्गी झोपड़ी वालो को नोटिस देने आए आरडब्ल्यू इनचार्ज दिनेश मंडल ने कहा की आप अवैध तरीके से कब्जा किए हुए हैं यह रेलवे का आदेश है कि 10 दिन के अंदर अपनी झुग्गी झोपड़ी हटा लें नहीं तो इसे तोड़ दिया जाएगा। इसको लेकर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले में खलबली मच गई ,वही मीडिया से बात […]