Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : दो बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से महिला हुई गुम,पति ने दी पुलिस को सूचना ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है. महिला के पति ने मामले की जानकारी परबत्ता थाना पुलिस को दी है. महिला के पति ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा है कि 28 नवंबर को सुबह आठ बजे उसकी पत्नी ने उसे कहा कि वह मायके जा रही है. जिसके बाद उसके पति ने उसे ₹1000 भी दिए. लेकिन शाम में ही पता चला कि उसकी पत्नी मायके नहीं पहुंची है. महिला के पति ने कहा कि संबंधियों के यहां और संभावित जगहों पर काफी खोजबीन की है . लेकिन उसकी पत्नी और बच्चों का कुछ भी अता पता नहीं चल सका है. लापता […]

नवगछिया के बोड़वा गांव में केला व्यवसायी पर अपराधियों ने चलाई गोली, मायागंज में चल रहा ईलाज ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र के बोरवा मोर के पास अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार को गोली मारकर बोरवा निवासी केला विक्रेता चुनचुन मंडल को गोली मार कर घायल कर दिया है. गोली चुनचुन मंडल के कनपटी को छूते हुए निकल गई है. बारूद के क्षेत्रों से चुनचुन मंडल का चेहरा और कनपटी बुरी तरह से घायल हो गया है. घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर में भर्ती कराया गया है. घायल चुनचुन मंडल के भाई किशोर मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई साइकिल पर केला लेकर रोज भागलपुर बेचने जाता था. उसके भाई पर किस ने जानलेवा हमला किया उसे कुछ मालूम नहीं है. उन लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को […]

उस समय मची हलचल जब महिला नें कहा – मैं हूँ बांका की सांसद ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर के स्टेशन परिसर में उस वक़्त हलचल मच गई जब एक महिला ने खुद को बाँका का सांसद बता दिया। आयशा खातुन नाम की महिला स्टेशन मास्टर के कमरे में जाकर बैठ गयी और कहने लगी वो बाँका सांसद है। महिला के पास एक आईडी कार्ड भी गले मे लटका हुआ था। वहीं उनके पास एक मुहर भी दिखा जिसमें उनका नाम और मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट लिखा था। महिला ने यहाँ तक कह दिया कि उसे जेपी नड्डा और अमित शाह ने उसे सांसद बनाया है। महिला बता रही है कि वो बाँका की है। उसने गार्ड के लिए भागलपुर डीएम को भी पत्र लिखा है। महिला के बात से सभी अचंभित थे। उसने शाहनवाज हुसैन को भगलपुर के […]

राशि लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर नहीं बनाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

DESK 040

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि लेकर घर नहीं बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में नवगछिया प्रखंड के बीडीओ रोहित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खैरपुर कदवा पंचायत में 20 लाभुक, पकरा पंचायत में 55 लाभुक प्रधानमंत्री आवास योजना का राशि लेकर घर नहीं बनाया हैं। पकरा पंचायत के शालो देवी, पुतुल देवी, खुशबु कुमारी, मनोरम देवी, मनीष कुमार, तेतरी देवी, जगरूप सिंह, बिंदी देवी, शंभु सिंह, उदय सिंह, ममता कुमारी, अनिता देवी, कुंदन कुमार, पागों सिंह, शंकर राय ने योजना के तहत राशि का उठाव कर लिया हैं। किंतु घर नहीं बनाया हैं। बीडीओ दोनो पंचायत में घर घर जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का भौतिक सत्यापन किया गया। इन लोगों से कहा गया […]

स्पर संख्या 9 पर बनाये जाने वाले चलंत मतदान केंद्र का नवगछिया एसडीओ नें किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने बाबू टोला कमलाकुंड पंचायत चुनाव हेतु स्पर संख्या नौ पर बनाये जाने वाले चलंत मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। बताते चलें कि बाबू टोला पंचायत के मतदाता गंगा के कटाव से विस्थापित होने के कारण फकरतकिया व डुमरिया गाछी टोला व अन्य जगहों पर बडी संख्या में बस गये हैं। पंचायत चुनाव में स्पर संख्या नौ पर विंदटोली गांव के समीप चलंत मतदान केन्द्र में मतदान की व्यवस्था किया जाता है।कुछ दिन पूर्व स्पर संख्या नौ के . बायें डाउनस्ट्रीम की ओर कटाव होने के कारण नये सिरे से चलंत मतदान केन्द्र बनाने का निर्देश उन्होंने बीडीओ गोपालपुर सह निर्वाची पदाधिकारी वीणा कुमारी चौधरी को दिया। वही गोपालपुर डिमाहा पंचायत के बोचाही दियारा […]

गोपालपुर : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान गई जान ||GS NEWS

DESK 040

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक गोपालपुर थाना के डुमरिया निवासी सुभाष हरिजन हैं। ज्ञातव्य हो कि तीन दिन पूर्व गोपालपुर गैस गोदाम के पास अज्ञात वाहन के द्वारा ठोकर लगने से सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने इलाज के लिए गोपालपुर पीएचसी में भर्ती करवाया था। वहां से बेहतर इलाज के लिए भगालपुर अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया था। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया हैं DESK 04

गोपालपुर जिला परिषद उम्मीदवार रूपम प्रिया राज देवी ने गोसाई गांव में किया जनसंपर्क ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर जिला परिषद पद की प्रत्याशी रूपम प्रिया राज ने अपने चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन छाप पर मतदान करने को लेकर गोसाई गांव पंचायत के गोसाई गांव एवं हरिपुर टोला में जनसंपर्क किया । मौके पर प्रत्याशी रूपम प्रिया राज ने कहा कि इस बार परिवर्तन की लहर हैं पूर्व के जिला परिषद द्वारा सिर्फ प्रखंड के लोगों को ठगा गया है. जनता ठगी के शिकार ना हो सोच समझकर मतदान करें एक अच्छे प्रत्याशी का जब आप चयन करेंगे तो निश्चित रूप से आप का क्षेत्र भी एक अच्छा बनेगा । वही मौके पर प्रत्याशी साथ उनके भाई पूर्व प्रत्याशी विभास कुमार भारती ,रेखा कुमारी उनके पुत्र भानु कुमार सहित कई महिला और पुरुष समर्थक उपस्थित थे । DESK […]