Category Archives: भागलपुर

नवगछिया के बनारसी लाल कॉलेज में मनाया गया एनसीसी का 73वां स्थापना दिवस ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया। स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज द्वारा रविवार को एनसीसी का 73वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें कॉलेज के कई दर्जन एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य मो नईम उद्दीन और डीआई तुषार कांत झा तथा प्रवक्ता राजेश कानोडिया भी मौजूद थे। इस दौरान डीआई तुषार कांत झा ने बताया कि देश में एनसीसी का स्थापना दिवस नवंबर महीने के अंतिम रविवार को मनाया जाता है। इसके माध्यम से एकता और अनुशासन के बल पर छात्र जीवन से ही देशभक्ति की भावना जगती है। मौके पर कैडेट्स द्वारा एनसीसी गान और राष्ट्र गान भी गाया गया। कार्यक्रम का संचालन सार्जेंट आर्या कश्यप और कारपोरल नवीन कुमार राज ने किया। प्राचार्य मो नईमुद्दीन ने सभी कैडेट्स को […]

गोपालपुर पुलिस नें छापेमारी कर दो किलो गांजा के साथ कारोबारी को दबोचा ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो किलो गाजा के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया। आरोपित को पुलिस ने थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी बजरंगबली मंदिर के पास से बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित प्यारे यादव टोला भीमदास तिनटंगा दियारा निवासी संजय यादव हैं। इस संबंध में गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय यादव ने कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के डुमरिया नवाबगंज के अमरेन्द्र मंडल से गांजा खरीक कर भागलपुर डीलीवरी देने जा रहा था। आरोपित के विरूद्ध गोपालपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। DESK 04

विधि व्यवस्था मजबूत करनें को लेकर नवगछिया एसपी नें किया बैठक ||GS NEWS

DESK 040

अपराध गोष्ठि की तरह प्रत्येक माह विधि व्यवस्था मजबूत करने के लिए बैठक एसपी करेंगे। विधि व्यवस्था की बैठक माह के अंतिम सप्ताह में की जायेगी यह जानकारी देते हुए नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि बेहतर विधि व्यवस्था को लेकर सभी थाना के थानाध्यक्ष के साथ बैठक किया गया। बैठक में आने वाले पर्व त्यौहार , सड़क दुर्घटना, रोड जाम व अन्य तरह की समस्या को लेकर थानाध्यक्ष के साथ बैठक किया। जिसमें नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार, नवगछिया सर्किल इंसपेक्टर मार्कडेय सिंह, बिहपुर सर्किल इंसपेक्टर अमर विश्वास, नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौजूद थे। DESK 04

जिला परिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज ने गोसाईं गाँव एवं मकंदपुर में किया जनसंपर्क ||GS NEWS

DESK 040

आगामी 12 दिसंबर को अंतिम चरण 11वें चरण में हो रहे पंचायत चुनाव में नवगछिया के गोपालपुर जिला परिषद क्षेत्र के प्रत्याशी रूपम प्रिया राज ने गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव, मकंदपुर एवं अभिया में जनसंपर्क किया । मौके पर उन्होंने मतदाताओं से कहा कि जिला परिषद के पद को पहचाने और समझने का पूर्ण प्रयास करें । आप बार-बार वोट कर ठगी का शिकार हो जाते हैं ठगी का शिकार ना हो । इसलिए सोच समझकर प्रत्याशी का चयन करें । वहीं मौक़े पर प्रत्याशी के साथ उनके भाई पूर्व प्रत्याशी विभाष कुमार भारती, प्रभात भारती, प्रत्याशी के पुत्र भानु कुमार, वीरेंद्र सिंह , शुभम भारती, प्रदीप भारती, सुमित सिंह, सोनू कुमार, मुकेश कुमार सहित कई भी मौजूद थे […]

नवगछिया में चला मास्क और वाहन जाँच अभियान ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला की पुलिस ने मास्क व वाहन जांच अभियान चलाया। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस्माइलपुर थाना की पुलिस ने दो लोगों को बीना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधि करते हुए पाए गए। इन लोगों से एक सौ रूपया जुर्माना वसूल किया गया। वहीं नदी थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधि करते हुए पाए गए। 50 रूपया जुर्माना वसूल किया। ट्रैफिक नियम का उल्घंन करने पर ढोलबज्ज थाना के पुलिस एक वाहन चालक से एक हजार रूपया, परवत्ता थाना की पुलिस एक वाहन से एक हजार रूपया, झंडापुर ओपी पुलिस ने एक वाहन से पांच सौ रूपया, बिहपुर थाना पुलिस ने वाहन चालक […]

भागलपुर : छात्र जदयू ने ऑन स्पॉट लिंक ऑन करने की मांग की ||GS NEWS

DESK 040

तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर में छात्र जदयू जिला अध्यक्ष अमन कुमार आनंद के नेतृत्व में ऑन स्पॉट नामांकन के लिए ऑन स्पॉट अप्लाई लिंक और ऑनलाइन पेमेंट लिंक ऑन करने का मांग भागलपुर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू रामप्रवेश से किया गया। अमन कुमार आनंद ने बताया कि भागलपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपना नामांकन पार्ट वन में करवाने के लिए इस कॉलेज से उस कॉलेज भटक रहे हैं। उसका अभी तक कोई लिस्ट में नाम नहीं आ पाया है। कई छात्र छात्राओं का ऑन स्पॉट अप्लाई नहीं हो पाया है, या कई छात्र छात्राएं ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाए हैं।मौके पर उपस्थित विश्वविद्यालय प्रवक्ता विक्रम कुमार विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष संजीव कुमार नवगछिया जिला महासचिव विष्णु कुमार और भी कई छात्र जदयू कार्यकर्ता […]

नवगछिया में रुंगटा बालिका विद्यालय द्वारा नशा मुक्ति दिवस पर कई तरह के आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नशा मुक्ति के दिवस दिवस पर शुक्रवार को नवगछिया शहर के इंटर स्तरीय रुंगटा बालिका विद्यालय के सभी छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा प्रातः 8 बजे प्रभात फेरी निकाली गई । जो विद्यालय से निकलकर मुख्य बाजार स्टेशन चौक नोनिया पट्टी होते हुए वापस विद्यालय पहुंची । उसके बाद विद्यालय में मद्य निषेध पर निबंध प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया साथ ही सभी छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा नशा का आजीवन सेवन नहीं करने की शपथ ली गई । मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, जीनत आरा, रूपम प्रियदर्शी, रीना कुमारी, पल्लवी, रूबी कुमारी, पवन कुमार, अजीत कुमार, अशोक भारती, राजीव कुमार रंजन, जयप्रकाश यादव सहित कई अन्य उपस्थित थे . DESK 04