Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : कुत्ता को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल दुर्घटना में भाई बहन घायल ||GS NEWS

DESK 040

कुत्ता को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल दुर्घटना में भाई बहन घायल संवाद सहयोगी, नवगछिया: नवगछिया थाना चौक पर कुत्ता को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल दुर्घटना में भाई बहन घायल हो गए। घायलों में रंगरा ओपी क्षेत्र के साधोपुर निवासी अभय कुमार के पुत्र आशीष कुमार व उसकी बहन खुश्बु कुमारी हैं। आशीष बहन के साथ घर से बाइक लेकर नवगछिया बाजार जा रहा था। नवगछिया थाना चौक के पास कुत्ता को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया। भाई बहन घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनो घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के उपरांत दोनो को छुट्टी दे दी गई DESK 04

19 सितंबर से नवगछिया होकर दो जोड़ी पैसेंजर गाड़ी चलेगी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:नवगछिया होकर दो जोड़ी पैसेंजर गाड़ी चलेगी।इन ट्रेनों का परिचालन फिर से 19 सितंबर सेशुरू की जा रही है। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने यह फैसला लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी है।गाड़ी संख्या 05250 बरौनी-कटिहार मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 19.09.2021 से अगली सूचना तक प्रतिदिन. बरौनी से 03.15 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 08.20 बजे कटिहार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05249 कटिहार-बरौनी मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 20.09.2021 से अगली सूचना तक प्रतिदिन कटिहार से 17.50 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 22.25 बजे बरौनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05263 कटिहार-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 20.09.2021 से अगली सूचना […]

नवगछिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन ||GS NEWS

DESK 040

भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर गोपाल गौशाला में उनकी लंबी आयु के लिए पूजन के बाद नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा नगर प्रभारी श्री किशोर झा मुकेश राणा नगर. महामंत्री प्रवेश कुमार यादव नगर उपाध्यक्ष अभिनंदन यादव अमित चिरानिया नगर मंत्री शंभू रजक ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनूप कुमार महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा कुमारी नौसर बैठा सागर महतो समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे । DESK 04

नवगछिया शहर समेत अनुमंडल भर में मनाया गया कर्मा-धर्मा त्योहार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया शहर समेत अनुमंडल भर में कर्मा-धर्मा पर्व प्रमुखता से मनाया गया। भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को हर साल यह पर्व मनाया जाता है। भाई-बहन के स्नेह और प्रेम की निशानी के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर बहनों में सुबह से ही काफी चहल-पहल देखी गई। खासकर नवगछिया शहर के बाजार सहित आसपास के दर्जनों गांव में यह पर्व मनाया गया। अपने घर के आस-पास गड्ढा कर उसे विभिन्न तरह के फूलों व पत्तों से सजाया गया और करमा-धरमा गीत गाकर पूजा की गई। करमा पेड़ की डाली को भाई काटकर अपनी बहन को देता है। डाली को फूलों से सजाया जाता है। घी के दीपक जलाकर करमा डाल के […]

नवगछिया : धूमधाम से मनाया गया सिंघिया मकंदपुर में भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार करमा- धरमा ||GS NEWS

DESK 040

सिंघिया मकंदपुर के मुढ़ी मिल चौक के समीप करमा धरमा पर्व धूम धाम से मनाया गया । मौके पर दिव्य रानी सहित दर्जनों बच्चे सजधज कर तैयार होकर पूजा अर्चना कर रही थी । गोल घेरे में बहनों में स्नेहा, नेहा, संध्या , रागनी , प्रियांशी, पायल सहित कई बहनें उपस्थित थी वो वहीं भाइयों में राजा कुमार राजहंस, ध्रुव कुमार, सुमन कुमार, आनंद कुमार, आनंद राज सहित कई उपस्थित भाई नें रस्म अदा की । मौके पर ग्रामीण कोको साह कथा वाचक की भूमिका में थे । मौके पर दुकानदार पिंटू कुमार ने बताया कि लगभग 5 वर्षों से उनके प्रतिष्ठान श्री हरि गारमेंट्स के समीप स्थानीय गाँव के बच्चों द्वारा कर्मा धर्मा पर्व मनाया जाता हैं । आयोजन […]

नवगछिया : बाबा विश्वकर्मा के महिमा महान बाटे जैसे भजनों पर खूब झूमें भक्त ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के तेतरी दुर्गा स्थान के समीप माँ अम्बे फर्नीचर शो रूम में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा हैं । शो रूम के प्रोपराइटर गौतम चौधरी नें बताया कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया जा रहा हैं । मौक़े पर संध्या में भजन संध्या का आयोजन अतुल म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा भजनों की गंगा बहाई जा रही थी । स्थानीय गायक अतुल चौधरी द्वारा बाबा विश्वकर्मा के महिमा महान बाटे भजन पर उपस्थित भक्त झुमनें लगे । वहीं मौके पर अंकित शांडिल्य , राजा भारद्वाज, राजेश कुमार , राजीव मिस्त्री , बबलू मिस्त्री सहित कई अन्य उपस्थित थे । DESK 04

फिल्मी स्टाइल में वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंच दुष्कर्म के आरोपित नें किया आत्मसमर्पण, नवगछिया में था छुपा

Barun Kumar Babul0

बिहार पर आधारित निर्देशक प्रकाश झा द्वारा बनाई गई फिल्म गंगाजल आपनें जरूर देखी होगी जिसमें किस तरफ़ कोर्ट में सरेंडर करनें भेष बदलकर साधु यादव (मोहन जोशी ) का बेटा सुंदर यादव (यशपाल शर्मा) जाता हैं लेकिन एसपी अमित कुमार (अजय देवगन ) की तेज नज़रों से वह बच नहीं पाता हैं और पकड़ा जाता हैं । यही दृश्य शायद भागलपुर कोर्ट में भी होता लेकिन भागलपुर पुलिस हाथ मलती रह गई और महिला के साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपित परबत्ती निवासी कन्हैया यादव ने गुरुवार को न्यायालय पहुँचकर सरेंडर कर दिया। अधिवक्ता नारायण पाठक ने आरोपित को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सात, रंजन कुमार रैना की अदालत में सरेंडर कराया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत […]

नवगछिया : तिनटंगा दियारा में हो रहे भीषण कटाव का जायजा लेने कटाव स्थल पर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल के तिनटंगा दियारा (दक्षिण) पंचायत अंतर्गत ज्ञानी दास टोला में गंगा नदी में हो रहे भीषण कटाव का जायजा लेने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं  भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ज्ञानी दास टोला स्थित कटाव स्थल पर पहुंचे. इस दौरान कटाव स्थल पर मंत्री के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पहुंचे थे. ग्रामीणों ने गांव को बचाने का प्रभारी मंत्री से अनुरोध किया. भीषण कटाव की स्थिति को देखकर प्रभारी मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि तीन टंगा दियारा को किसी भी सूरत में कटने नहीं दिया जाएगा. इसका जल्द स्थाई निदान निकाला जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि गांव को बचाने के लिए करारी तीन टंगा से […]

निगम कर्मियों ने आठवें दिन तोड़ा हड़ताल, उनकी मांगों पर ग्रहण अभी भी, फैसला 21 अक्टूबर को!
भागलपुर ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर निगम कर्मियों की हड़ताल से पूरा भागलपुर जहां अस्त व्यस्त हो गया था ,सड़कों पर लगभग 16 टन कचरा भर गया था, पानी के लिए लोग त्राहिमाम थे ,वह हड़ताल अब निगम कर्मियों ने आज आठवें दिन तोड़ ली है! बताते चलें कि तमाम नगर निगम कर्मी हड़ताल आज वापस लेकर कल से अपने कार्य में पूर्ववत लग जाएंगे और यह हड़ताल तोड़ते हुए उन्होंने कहा की सरकार से अनुरोध है 8 सप्ताह के अंदर हमारी सारी शर्तों को पूरा करें और. हमारी सारी मांगों पर पूर्णरूपेण विचार करके 21 अक्टूबर में न्यायालय में उपस्थित हों, उन सबों का यह भी कहना हुआ कि हड़ताल तोड़ने का कारण हाईकोर्ट का आदेश है ,हम हाईकोर्ट के आदेश को मानते हुए […]

नवगछिया : तटबंध पर हुए धसान का नहीं हो पाया पूरी तरह से रीस्टोरेशन, दरार के साथ धसान जारी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियाअनहोनी की आशंका से गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के वीरनगर के ग्रामीण पिछले तीन -चार दिनों से रतजगा को विवश हैं। क्योंकि इसमाइलपुर के बिन टोली के बीच बना तटबंध वीर नगर गांव के पास धसान के बाद तटबंध का रीस्टोरेशन पूरी तरह से नहीं हो पाया है। जबकि दरार के साथ धसान जारी है। रीस्टोरेशन का कार्य फिलहाल बंद है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि दरार होने पर जेसीबी से बराबर कर दिया जाता है।जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के अनुसार आवश्यकता के अनुसार फ्लड फायटिंग कार्य करवाया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बालू उपलब्ध नहीं रहने के कारण एनसी का कार्य नहीं हो पा रहा है। भारी मात्रा में बालू भरी बोरियों […]