Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में SBI के कैशियर की मौत, ड्यूटी पर जाने के दौरान हुआ हादसा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:  . भीषण सड़क हादसे में SBI के कैशियर की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार ट्रक और कार की जोरदार टक्कर की वजह से हादसा हुआ. टक्कर कितनी जबरदस्त थी, इस बात का अंदाजा इसी से लागाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए. साथ ही मृतक का शव भी कार में ही फंसा रह गया. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मची हुई है. घटना नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र स्थित लड्डू पेट्रोल पंप के पास की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक जितेंद्र कुमार लाल भागलपुर से अपने निजी वाहन ऑल्टो से SBI में ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे. तभी तेज […]

नवगछिया के गोसाईं गाँव में जयकारों के बीच नंदलाला का हुआ जन्मोत्सव ||GS NEWS

DESK 040

अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड अन्तर्गत गोसाईं गाँव के श्री कृष्ण मंदिर में सोमवार की रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूजा अर्चना ,प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन धूमधाम से हुआ । मौके पर पंडित शुभंकर झा द्वारा पुरोहित वीरेंद्र नारायण झा पूजन पूजा अर्चना कर रहे थे । सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही परंपरा के अनुसार गांव के लोगों ने गंगा तट से मिट्टी वर्जन लाकर भगवान का पूजा अर्चना प्रारंभ किया । मंदिर के पुजारी विपिन कुमार झा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पूरे धूमधाम से जन्मोत्सव का कार्यक्रम होता है जन्माष्टमी के रात्रि भगवान का जन्मोत्सव होता है महिलाओं द्वारा डलिया चढ़ाया जाता है व मन्नत पूरी होने पर भगवान को बाँसुली […]

नवगछिया : बच्चों ने कृष्ण रूप धारण कर फोड़ी मटकी मनाया जन्माष्टमी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चो ने राधा कृष्ण बनकर मनमोह लिया। कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विद्यालय परिसर में राधा कृष्ण की विशेष पोशाक में आये बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं कृष्ण बने ईश्वर कुमार, अंश राज व सक्षम सागर ने मटकी फोड़ कर कृष्ण के स्वरूप को जीवंत रूप दिया। वहीं प्राचार्य विश्वास झा ने बताया कि लॉक डाउन के कारण लगातार बंद पड़े विद्यालय में पहली बार कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में बच्चों की खुशी पुनः लौटी। इस मौके पर निदेशिका शिखा कुमारी, प्राचार्य विश्वास झा, शिक्षक ऋषभ झा, संदीप कुमार, आशा रानी, सपना […]

नवगछिया के तीनटंगा दियारा ज्ञानी दास टोला में हो रहा भीषण कटाव ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत गंगा किनारे स्थित टिनतंगा दक्षिण पंचायत ज्ञानी दास टोला में बाढ़ का पानी घटने के साथ स्परों पर दबाव बढ़ने लगा है जिससे भीषण कटाव लगभग बीते दो दिनों से हो रहा है जिससे आसपास के ग्रामीण काफ़ी डर गये हैं । मौके पर उपस्थित समाजसेवी कन्हैया कुमार ने . बताया कि विगत दो-तीन दिनों से भीषण कटाव हो रहा है लेकिन अभी तक कटाव स्थल पर देखने के लिए कोई भी नेता जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक पदाधिकारी नहीं आया है अगर ऐसी स्थिति रही तो जल्द ही हमें गांव छोड़कर पलायन करना पड़ेगा । मौके पर भाजपा नेता राजकुमार रजक सहित कई अन्य उपस्थित थे । DESK 04

नवगछिया में डकैती और गोलीबारी मामले में एक गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

आर्मी जवान के द्वारा डकैती व जानलेवा हमले मामले एक आरोपित को नवगछिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित धोबिनिया निवासी अभिनंद यादव हैं। इस संबंध में नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में आरोपित अनामजद आरोपित हैं। पुलिस अनुसंधान में आरोपित का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित का अपराधिक इतिहास रहा हैं। आरोपित ट्रक लूट मामले में जेल जा चुका हैं। आर्म्स एक्ट का आरोप हैं। मारपीट सहित कई संगीन मामले में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आर्मी जवान सहित अन्य आरोपित पर डकैती व जानलेवा हमला की दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। बताया कि सब्जी […]

नवगछिया में पथ निर्माण विभाग की भी कोई सड़क की हालत खराब ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियानवगछिया अनुमंडल के पथ निर्माण विभाग के द्वारा बनाए गए महादेवपुर घाट व रंगरा सहित कई अन्य सडक बाढ़ के पानी के दबाव के कारण कई जगह ध्वस्त हुआ है। ऐसे विभाग के द्वारा बाढ़ के बाद तबाही दिख रहा है। विभाग के अभियंताओं की टीम ने भी इन सड़कों का निरीक्षण कर तत्काल जिसे मोटरेवुल करने का निर्देश नवगछिया सहायक अभियंता को दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया महादेवपुर सड़क कलबलिया धार के समीप एवं छोटी प्रवक्ता के पास बाढ़ के पानी के दबाव के कारण सीपेज हो. गया था इन दोनों को किसी तरह बचाया गया है वही कटारिया तिरगासड़क रंगरा गांव एवं डुमरिया के बीच में कई जगहों पर बाढ़ के पानी के कारण काफी दबाव […]

नवगछिया : 7300 लोगों के खाते में भेजी गई जीआर राशि ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियागोपालपुर प्रखंड के छह पंचायतों के 7300 बाढ पीडित परिवारों को अब तक जीआर राशि प्रति परिवार छह हजार रुपये का हस्तांतरण किया गया है। यह जानकारी वरीय उप समाहर्त्ता सह गोपालपुर प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी मो जिया ने दी। उन्होंने बताया कि बाढ के दौरान 15 नावों का परिचालन व ग्यारह सामुदायिक रसोई से बाढ पीडितों को पका हुआ भोजन कराया गया। इस प्रखंड में कुल छह पंचायत पूरी तरह बाढ़ प्रभावित है जिसमें से कई तरह का लाभ दिया गया है वही अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा ने बताया कि 2200 प्लास्टिक शीट का वितरण बाढ पीडितों के बीच किया गया। DESK 04

नवगछिया : दुकानदार को मारपीट कर जख्मी कर दिया संवाद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया: नवगछिया बाजार के स्टेशन में हैलो बदर्श फैशन के संचालक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने नवगछिया एसपी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया हैं। घायल दुकानदार राजेश कुमार गुप्ता हैं। बताया कि पूर्व के केस उठाने की धमकी देकर थ्रीनट के बट से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस संबंध में दुकानदार ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मेरे दुकान पर आकर मारवाड़ी धर्मशाला रोड निवासी मिथुन कुमार गुप्ता, विजय आनंद गुप्ता, देवनंद गुप्ता, विनोद गुप्ता, मक्खातकिया निवासी मश्जिद रोड निवासी बम भोला कुमार साह पत्नी कुसुम कुमार के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। मेरे गल्ले से रूपये निकाल लिए। […]