Category Archives: भागलपुर

भागलपुर : कृषि विभाग के सचिव डॉक्टर एन सरवन कुमार एक दिवसीय दौरे पर पहुँचें भागलपुर || GS NEWS

DESK 020

भागलपुर : बिहार सरकार के कृषि विभाग के सचिव डॉक्टर एन सरवण कुमार एक दिवसीय दौरे पर हेलीकॉप्टर के द्वारा भागलपुर पहुंचे, जहां वे बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं और बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर द्वारा चलाए जा रहे शोध कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की, और किसानों के सर्वांगीण विकास को लेकर कई दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया. इससे पहले हवाई मार्ग से भागलपुर हवाई अड्डा पहुंचे कृषि विभाग के सचिव का स्वागत जिलाधिकारी प्रणव कुमार और जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णकांत झा ने बुके देकर स्वागत किया, जिसके बाद कृषि विभाग के सचिव सबौर कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. […]

भागलपुर – केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुँचे भागलपुर, जनसंख्या नियंत्रण पर दिया बड़ा बयान || GS NEWS

DESK 020

भागलपुर : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भागलपुर पहुँचे हुए हैं इस दौरान भारत की बढ़ती आबादी को लेकर जनसंख्या नियंत्रण पर मंत्री ने एक बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत की जनसंख्या नियंत्रण को लेकर संसद से सड़क तक आंदोलन करना चाहिए और इस आंदोलन में लोगों के अंदर एक जज्बा होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की आबादी इतनी हो गयी है कि दिल्ली से लेकर श्मशान घाट तक लोगों की भीड़ रहती है। वहीं जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सभी लोगों को पार्टी, जाति-धर्म, समुदाय से उपर उठकर इसकी लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक लड़नी चाहिए, आगे उन्हौंने कहा कि हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के लोगों को जनसंख्या नियंत्रण को […]

भागलपुर – सबौर के महेशपुर में युवक की गोली मारकर हत्या || GS NEWS

DESK 020

भागलपुर – सबौर थाना क्षेत्र के महेशपुर बहियार में मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी पहचान सजौर थाना क्षेत्र के दासपुर निवासी, पिता उमेश मंडल के रूप में हुई। सजौर थाना अध्यक्ष के मुताबिक युवक अपराधी प्रवृत्ति का था। सनी कई बार जेल जा चुका था। संपन्न विधानसभा चुनाव में उसके विरुद्ध सीसीए 3 के का भी प्रस्ताव भेजा गया था। युवक की शादी हो गया है और उसे 1 साल का एक बेटा भी है जिनका नाम है रित्विक भारती पत्नी संजना देवी माता का नाम लाजो देवी है और उसके बाद सबौर थाना की पुलिस पहुंचकर सब को अपने कब्जे में लेकर सबौर थाना लाया गया। घटना के […]

नवगछिया :नदी थाना जांच में पहुंचे डीआईजी सुजीत कुमार भागलपुर || GS NEWS

DESK 020

नवगछिया : भागलपुर जिला के डीआईजी सुजीत कुमार वार्षिकी जांच के लिए नदी थाना नवगछिया पहुंचे। वही साथ में नवगछिया एसपी स्वप्नाची मेश्राम, एसडीपीओ दिलीप कुमार, डीआईजी सुजीत कुमार ने बताया कि नदी थाना नदी के रास्ते काफी लंबे तक इसका क्षेत्र आता है। फिलहाल थाना को एक नाव प्रबंध करवाया गया है। बाकी आगे भी जरूरत पड़ेगी वोट दिया जाएगा ताकि नदी के रास्ते आसानी से गस्ती कर सके ताकि दियारा इलाके में अपराधियों पर नकेल कस सके। वहीं पर उन्होंने बताया कि सिपाही और अधिकारी चदरा के बैरक में रह रहे हैं. ठंड और बरसात में उनको काफी दिक्कत होती है। हालांकि थाना भवन के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है जल्दी भवन बनकर तैयार हो जाएगा! DESK […]

भागलपुर में आपसी झड़प में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली || GS NEWS

DESK 020

भागलपुर : मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर में मजार के समीप आपसी झड़प में गोलीबारी होने कि घटना सामने आई है। वहीं इस गोलीबारी में मोहम्मद सरफराज घायल हो गया है। घायल अवस्था में मोहम्मद सरफराज को परिजनों ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल मायागंज में भर्ती करवा दिय है। जहां उनका इलाज जारी है। इसी दौरान घायल सरफराज ने बताया कि मोहम्मद छोटू पर मोहम्मद टीपू ने गोली चलाया था। लेकिन छोटू ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया। जिसमे गोली उन्हें लग गई है। वहीं दूसरी ओर मोजाहिदपुर थाना की पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। DESK 02

भागलपुर : चोरों ने मचाया आतंक, ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने चोर के घर कई सामान को किया बरामद ,एक गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 020

भागलपुर : हबीबपुर थाना क्षेत्र के कोरीटोला में आए दिन चोरों की आतंक बढ़ती जा रही है। वही रविवार को विवेक कुमार नामक व्यक्ति अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। उसी दौरान बेखौफ चोरों ने उसके घर से फ्रिज. टीवी. गैस सिलेंडर. सोने का जेवरात. 50 हजार कैश रुपया ले उड़े वही विवेक कुमार ने बताया की हम हबीबपुर थाना में आवेदन देकर अपराधियों के खिलाफ गुहार लगाया था। पुलिस कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से आज गांव के ही युवक मनीष कुमार पिता स्वर्ग गोपी शंकर के घर से फ्रिज एवं गैस सिलेंडर पुलिस ने बरामद किया वही ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में कई बार इस तरह की घटना प्रकाश […]

भागलपुर : पहली बार राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निपटारा वर्चुअल से, हुई शुरुआत|| GS NEWS

DESK 020

भागलपुर : भागलपुर व्यवहार न्यायालय के परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय द्वारा ऑनलाइन इसका शुभारंभ किया गया। मौके पर डीएम प्रणव कुमार सहित कोर्ट के वरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपना योगदान दिया। बता दें कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशों के तहत भागलपुर के कोर्ट परिसर में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में ऑनलाइन राष्ट्रीय लोक अदालत का पहली बार आयोजन जिला किया गया, जिसके लिए कुल 10 बेंच बनाए गए थे, जिसमे भागलपुर सदर के लिए 6 नवगछिया के लिए 3 और कहलगांव के लिए एक बेंच का गठन किया गया था। और इस बेंच के तहत अधिकतर वादों के विवादों को ऑनलाइन निपटारा किया किया गया। इस बाबत जिला […]

भागलपुर : विश्वविद्यालय के अधिकारियों को कानाफूसी करना पड़ा महंगा, उग्र हुए आंदोलनकारियों ने कि धक्का मुक्की || GS NEWS

DESK 020

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में अभाविप के बैनर तले आंदोलन कर रहे छात्र नेताओं से वार्ता के दौरान कानाफूसी करना परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार, डीएसडब्लयू डॉ रामसेवक सिंह सहित प्रॉक्टर और अन्य अधिकारियों को काफी महंगा पड़ गया है| वहीं इस कानाफूसी से नाराज आंदोलन कर रहे छात्रों ने वार्ता करने पहुंचे परीक्षा नियंत्रक , डीएसडबलू और प्रॉक्टर से जमकर हाथापाई किया। नाराज छात्रों ने सभी अधिकारियों को बंधक बनाने का भी प्रयास किया। वहीं इस दौरान किसी बड़े अनहोनी की आशंका को लेकर यूनिवर्सिटी के किसी एक अधिकारी ने विश्वविद्यालय थाना को इसकी जानकारी दे दी। लेकिन जब तक पुलिस आंदोलन स्थल पर पहुंचती अभाविप के छात्र नेताओं की मदद से परीक्षा नियंत्रक किसी तरह खुद को […]

भागलपुर : सृजन घोटाला के मुख्य आरोपी अमित कुमार और रजनी प्रिया के भागलपुर में तीन अंचलों में अवस्थित संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू || GS NEWS

DESK 020

भागलपुर : देश भर के बड़े घोटालों में सुमार भागलपुर में हुए सृजन घोटाला मामले में आज सीबीआई कि बड़ी कार्रवाई हुई है| वहीं सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद घोटाले में संलिप्त आरोपियों और इससे जुड़े अन्य सफेदपोशों में हड़कंप मच गया है| दरअसल आज सीबीआई के विशेष अदालत के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तिलकामांझी थाना क्षेत्र के न्यू विक्रमशिला कॉलोनी निवासी अवधेश कुमार के पुत्र अमित कुमार और अमित की पत्नी यानी अवधेश कुमार की बहू रजनी प्रिया की 2.62 करोड़ की जमीन और मकान को जब्त कर लिया है| अमित कुमार और रजनी प्रिया की ये बेशकीमती मकान और जमीन नाथनगर, जगदीशपुर और सबौर अंचल में 15 स्थानों पर अवस्थित है| […]