November 24, 2020
नारायणपुर: शहजादपुर मुखिया, वार्ड सदस्य, सचिव, संवेदक पर गिर सकती है गाज || GS NEWS
B BABULमामला बारह लाख की योजना का खाते से सात लाख अठासी हजार की निकासी पर काम शून्य – प्रखंड के शाहजादपुर पंचायत के मुखिया एवं वार्ड संख्या छह के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के वार्ड सदस्य और सचिव सहित शुभम इंटरप्राइजेज भागलपुर के प्रोपराइटर संजय कुमार साह पर लगभग गाज गिरनी तय मानी जा रही है. इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर हरिमोहन कुमार ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी भागलपुर को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया है. जिसमें कहा गया है कि मुखिया, वार्ड संख्या छह के सचिव, वार्ड सदस्य ने मिलकर मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना जैसे महत्वकांक्षी कार्य को पूरा करने में उदासीनता दिखाया है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि पंचायत के मुखिया […]