Category Archives: भागलपुर

नवगछिया: बाल भारती विद्यालय की छात्रा ने नीट में पाई सफलता

B BABUL0

नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी की स्वाति कुमारी ने नीट में 720 अंक में 660 अंक लाकर मेडिकल की परीक्षा में उत्तीर्ण हुई. स्वाति कुमारी प्रोफेसर सुबोध कुमार यादव एवं किरण देवी की सुपुत्री है. सुबोध कुमार यादव बनारसी लाल सर्राफ महाविद्यालय में कार्यरत हैं. विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने बताया कि स्वाति ने नीट में ऑल इंडिया रैंक 2318 एवं ओबीसी रैंक 712 रैंक अर्जित की. स्वाति कुमारी ने दसवीं तक की पढ़ाई बालभारती से पूरी की थी. वह बचपन से ही काफी मेहनती एवं अनुशासित थी. स्वाति के इस सफलता पर बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव जगदीश प्रसाद मावंडिया एवं विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने स्वाति को […]

नवगछिया: पुलिस ने ट्रक से किया 1402 लीटर शराब बरामद

B BABUL0

– शिक्षक की स्कूटी में धक्का मारने के बाद पुलिस ने ट्रक को किया था जब्त – पुलिस ने बेगुसराय निवासी ट्रक के चालक सह मालिक को किया गिरफ्तार – जिस ट्रक के धक्के से भागलपुर के खंजर पुर निवासी रामप्रकाशचंद्र चौधरी की मौत हुई पुलिस ने उसी ट्रक से 1402 लीटर शराब बरामद किया है. ट्रक में कुल 156 कार्टून में शराब बंद है जिसमें 36 लीटर बीयर भी है. पुलिस ने शराब कारोबारी ट्रक के चालक सह मालिक बेगुसराय गढ़पुरा थाने के कोरई निवासी पुरुषोत्तम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि पुलिस ने जैसे ही ट्रक को जब्त किया तो ट्रक ने शराब होने की बात सामने आयी. क्योंकि घटना के बाद चालक और […]

नारायणपुर: नगड़पारा में दो देशी कट्टा व 36 गोली के साथ पिता पुत्र गिरफ्तार

B BABUL0

– भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगड़पारा से भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर शनिवार के अहले सुबह लगभग चार बजे घर की तलाशी के दौरान गोपाल सिंह व सिंटू सिंह को दो देशी कट्टा,36 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.आश्य की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी घर पर छापेमारी किया गया छापेमारी के क्रम में दो देशी कट्टा 36 कारतूस बरामद हुआ हैं दोनों के खिलाफ भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.पुछताछ के बाद स्वास्थ्य जांच के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में गिरफ्तार पिता पुत्र को जेल भेजा जाएगा.. B BABUL

नारायणपुर: मंन्दिर एवं घरों में दुर्गा मां की अराधना शुरू

B BABUL0

– प्रखंड के प्राचीन सिद्धपीठ मनिद्विप समलंकृत दुर्गा मंदिर भ्रमरपुर में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सनातन परम्परा के अनुसार शनिवार को शारदीय नवरात्र की पुजा शुरू हो गई. साथ ही दुर्गा मंन्दिर चौहद्दी नारायणपुर, रेलवे स्टेशन परिसर नारायणपुर,दुर्गा मंन्दिर चौहद्दी शाहपुर में भी ग्रामीणों नें श्रद्धा, आस्था के जय मां दुर्गे की पुजा आरंभ की.शनिवार को अहले सुबह से गंगा स्नान को लेकर जहाज घाट,बलाहा चकरामी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही.आम लोग अपने अपने घरों में श्रृद्धा पुर्वक मां दुर्गे की नवरात्रि की पुजा शुरू की. B BABUL

ढोलबज्जा: कदवा व ढोलबज्जा में, 10264 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

B BABUL0

बीते छः दिनों में कदवा व ढोलबज्जा के विभिन्न गांवों में पिलाया जा रहे हैं पल्स पोलियो की खुराक का कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया. एपीएच ढोलबज्जा के सेवानिवृत्त लिपिक सह इस कार्यक्रम के मैनेजमेंट कर्ता उमाशंकर जायसवाल ने बताया कि- गत दिसंबर माह में कुल 0-5 साल के 9728 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई थी. जो 10 माह में 536 नवजात शिशुओं में बढ़ोतरी होने से इस बार का आंकड़ा 10264 हो गई है. इस कार्यक्रम की दैनिक देखरेख ढोलबज्जा अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मिथिलेश कुमार ने की. मौके पर एसएमओ भागलपुर के डॉ सुमल्या घोष, डीआईओ मनोज कुमार, एसआरसी राजीव कुमार व एएनएम सोल्टी जायसवाल भी मौजूद थे. B BABUL

कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र आज से शुरू, पहले दिन शैलपुत्री स्वरूप की होगी पूजा GS NEWS

B BABUL0

जिलेभर में शनिवार से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्र कलश स्थापना के साथ शुरू होगी। नवरात्रि को लेकर जिले के 13 प्रखंडों में मंदिरों के सजावट व पूजा की तैयारी कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। नवरात्र सौभाग्यशाली महिलाओं के लिए विशेष महत्व होता है। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती आ रही है। इसमें महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, योगमाया, रक्तदंतिका, शाकुंभरी देवी, दुर्गा, भ्रामरी देवी व चंडिका प्रमुख हैं। इन नौ रूपों को शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री नामों से जाना जाता है। इन नौ रूपों के दर्शनों के लिए मंदिरों में जाकर लोग प्रतिदिन पूजा करते हैं।   B BABUL