Category Archives: भागलपुर

कुरसेला पुल के समीप अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ के मामले में कटिहार जिले के कुरसेला थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र एवं कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती कुरसेला पुल के समीप पिछले शनिवार को अपराधियों और पुलिस के बीच  हुई मुठभेड़ के बाद रविवार को कुर्सेला थाने में लगभग एक दर्जन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में नवगछिया एसडीपीओ द्वारा  रविवार को कुरसेला थाना पहुंचकर कटिहार पुलिस से सामंजस्य कर आगे की रणनीति तैयार की गई. मुठभेड़ में शामिल अपराधियों के  धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीम बनाकर नवगछिया एवं कटिहार जिले के सीमावर्ती दियारा इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.  मगर पुलिस को अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है. दूसरी ओर अपराधियों द्वारा पुलिस पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर खुलेआम  […]

चक्का जाम को लेकर नवगछिया के 13 स्थानों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : बिहार राज्य ट्रक ऑनर एसोसिएशन के द्वारा संशोधित मोटर वाहन अधिनियम 19 को बिहार में पूर्ण तरह वापस करते हुए पुराना मोटर वाहन अधिनियम 1988 को लागू करने एवं विभिन्न मांगों के समर्थन में 14 सितंबर से होने वाले चक्का जाम को लेकर अनुमंडल प्रशासन स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है. एनएच 31 पर वाहनों का परिचालन प्रभावित ना हो इसको लेकर चौक चौराहा पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के एनएच 31 पर कुल 13 स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. अनुमंडल पदाधिकारी ने दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में ससमय उपस्थित होकर एनएच पर आवागमन प्रभावित ना हो […]

नारायणपुर: पिकअप पलटा, चालक जख्मी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 बीरबन्ना चौक के ऑनंद बाग के समीप नवगछिया से खगड़ियॉ की और जा रही तेज रफ्तार से अनियंत्रित केला लदी पिकअप बी आर 10 जी ए 8764 पिकअप पलट गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तक ज रफ्तार से आ रही पिकअप का चक्का पंमचर हो गया था  जिससे वाहन अनियंत्रित हो गई थी. वावजूद चालक   लापरवाही से  पिकअप  तेज गति से चला रहा था जिसके कारण वाहन पलट गई.और चालक जख्मी हो गया आसपास के ग्रामीणों को जुटते देख चालक व उपचालक एक वाहन को हाथ देकर फरार हो गया. ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने वाहन को जप्त कर बीच से साइड कराने के लिए जेसीबी व किरान […]

नारायणपुर: वार्ड सचिव का बैठक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के राजमार्ग 31 किनारे पंचमुखी हनुमान मंन्दिर परिसर में रविवार को वार्ड संघ सचिव के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ गुड्डू यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई.बैठक के दौरान तीन सुत्री मॉग व पंचायत में विकास के नाम पर पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बंदरबॉट को लेकर चर्चा किया गया. जिसमें सभी सचिव को स्थाई किया जाय व सम्मान जनक मानदेय दिया जाय एवं सरकारी कर्मी का दर्जा दिए जाने की मॉग की.मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष दिपक कु.साह,दिपक यादव,मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, जयकांत यादव,ओमप्रकाश शर्मा, प्रदिप शर्मा, बालमुकुंद पंडित,सुनील कुमार, संतोष कुमार,मो.सद्दाम,बमशंकर सहित अन्य मौजूद थे. Barun Kumar Babul

नवगछिया : करंट लगने से युवक की मौत, मृतक के परिजनों ने चिकित्सक को दौड़ाकर पीटा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी युवक रोबिन कुमार की मौत करंट लगने से हो गई. युवक की मौत के बाद आक्रोशित हुए परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक डॉ देवव्रत कुमार को दौड़ा दौड़ाकर उनके साथ मारपीट की. घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया थाना के रंजन कुमार गुप्ता पुलिस बलों के साथ अस्पताल पहुंचे. तबतक अस्पताल में चिकित्सक के साथ मारपीट करने वाले लोग वहां से फरार हो गए थे. जानकारी मिली है कि सिमरा गांव में घर की बिजली ठीक करने के क्रम में सिमरा निवासी रोबिन कुमार मिश्रा 31 वर्ष करंट लगने से मौत हो चुकी थी. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद चिकित्सक अस्पताल के पर आकर खड़े हो गए. इसकी बीच […]

नारायणपुर: जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छ: में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रारम्भ GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – भागलपुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय नगड़पारा में सत्र 2021-22 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन जारी किया गया है. आश्य् की जानकारी देते हुए प्राचार्य रौशन लाल ने बताया कि आवेदन करते समयऑनलाइन आवेदन प्रमाण पत्र जो कि आवेदक एंवम परिजन के हस्ताक्षर सहित अध्ययनरत विद्यालय के संस्था प्रधान से प्रमाणित होना अनिवार्य है.जिसे वैबसाइट पर अपलोड किया जाना है. आवेदक का फोटो,हस्ताक्षर, परिजन के हस्ताक्षर एलं आवेदक वर्तमान सत्र 2020 -21 में जिले की किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में पॉचवी कक्षा में अध्ययन कर रहा हो छात्र छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि  30 नवंम्बर  है जबकि परीक्षा की तिथि 10 अप्रेल 2021 समय 11:30 एएम ऑनलाइन […]

खगड़िया के बेलदौर में घोंघा चुनने के दौरान दो बच्चियों की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के खगड़िया जिला क्षेत्र के बेलदौर थाना अंतर्गत बेलदौर पंचायत अंतर्गत सड़कपुर गांव में दो बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बेलदौर पंचायत के वार्ड नंबर छःके श्रवण शर्मा के 7 वर्षीय पुत्री सीता कुमारी एवं तेजल चौधरी के 6 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी गांव से पश्चिम एवं दक्षिण घोंघा चुनने के दौरान दोनों बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीण जनार्दन शर्मा, दीपक कुमार, कौशल्या देवी द्वारा बताया जा रहा है कि आंचल कुमारी, घर से सटे पश्चिम और दक्षिण घोंघा चुनने के लिए गई थी कई घंटों बीत जाने के बाद घर वापस नहीं आई तो आंचल कुमारी की बहन काजल कुमारी गांव से पश्चिम दक्षिण गांव से सटे क्षेत्र में […]