Category Archives: भागलपुर

नवगछिया: शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज वह निबंध प्रतियोगिता में घनश्याम हुए टॉपर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया: बिहपुर निवासी हरीलाल साह व चुन्नी देवी के पुत्र घनश्याम कुमार ने अपनी मेघा का डंका राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से बजाया है। बीते 15 अगस्त को घनश्याम ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज वह निबंध प्रतियोगिता में घनश्याम ने 10 में से 10 प्रश्नों के सही उत्तर देकर टॉप किया।घनश्याम ने बताया कि निबंध का शीर्षक आत्मनिर्भर भारत व स्वतंत्र भारत था वहीं राज्य के शिक्षकों द्वारा चलाए गए क्विज में भी घनश्याम ने 15 में से 15 प्रश्नों के सही उत्तर देकर टॉप पर रहा। जेपी कॉलेज नारायणपुर में पढ़ रहे घनश्याम ने बताया कि जय फिट इंडिया के द्वारा ऑनलाइन 2 किलोमीटर दौड़ स्पर्धा मैं वह श्रेष्ठ […]

नवगछिया: रोजगार मांगे इंडिया कार्यक्रम के तहत 9 मिनट तक जलाया मोमबत्ती GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – रोजगार मांगे इंडिया के तहत आज देशव्यापी लाइट ऑफ कर 9 मिनट तक मोमबत्ती जलाकर केंद्र की मोदी सरकार और नीतीश सरकार के छात्र – नौजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ नवगछिया प्रखंड के सकुचा गांव के अम्बेडकर भवन में आरवाईए के राज्य सह सचिव गौरी शंकर राय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि करोड़ों करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा करते हुए सत्ता में आए केंद्र की मोदी सरकार ने रेलवे को निजीकरण करके बेरोजगार युवाओं के रोजगार को छीन लिया है. अब इस दुनिया देश के छात्र नौजवान इनके सारे कारनामों को समझ लिए है देश के छात्र नौजवान सरकार से रोजगार के […]

नवगछिया में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए देंगे एक करोड़ रुपए का अंशदान GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के लत्तीपाकड़ निवासी समाजसेवी दम्पत्ति अमृतेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी मधु सिंह ने नवगछिया में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए एक करोड़ रुपए का अंशदान देने की घोषणा की है. दोनों ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि एचआरडी मिनिस्टर निशांत जी से उनकी मौखिक बातचीत हुई है. सरकार की योजना है कि प्रत्येक प्रखंड में केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा. इसकी शुरुआत उत्तराखंड से की जा रही है. दंपत्ति ने कहा कि नवगछिया और आसपास के इलाके में एक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं है और यह कि शिक्षा की स्थिति भी ठीक-ठाक नहीं है. इस बात को उन्होंने निशंक जी के समक्ष रखा था तो उन्होंने नवगछिया में केंद्रीय विद्यालय खोलने पर सहमति स्वरूप […]

गोपालपुर: प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत तिनटंगा दियारा में बने अस्पताल में चिकित्सक नहीं रहने पर ग्रामीण महिलाओं ने किया प्रदर्शन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत रंगरा प्रखंड के अंतर्गत तिनटंगा दियारा में बने अस्पताल में चिकित्सक नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीण महिलाओं ने जम कर बवाल काटा.ग्रामीण महिला सरला देवी, ज्योति देवी मुस्कान कुमारी, कविता कुमारी  व रूपेश कुमार आदि ने बताया ति सरकार द्वारा दियारावासियों के इलाज हेतु यहाँ सुसज्जित अस्पताल व अन्य सभी सुविधायें उपलब्ध करवाई गई हैं परन्तु चिकित्सक के नहीं रहने के कारण हमलोगों को इलाज के लिये झोला छाप के भरोसे रहना पडता है. इस अस्पताल को शुरु कराने हेतु हमलोग गाँव से लेकर जिला मुख्यालय तक धरना -प्रदर्शन करेंगे.रंगरा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रंजन कुमार ने बताया कि उक्त स्वास्थ्य केन्द्र […]

भागलपुर: जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों की स्थायी मान्यता मिली GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: एमसीआई ने बिहार के भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की 100 में से बची 50 अस्थायी सीटों की स्थायी मान्यता दे दी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार सिन्हा ने बताया कि साल 2012 तक कॉलेज में 50 स्थायी सीट पर ही एमबीबीएस की पढ़ाई होती थी।  साल 2013 में एमबीबीएस में सीटों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी गयी, जिनमें 50 स्थायी और 50 सीट अस्थायी थी। साथ ही एमसीआई ने कॉलेज के समक्ष यह शर्त रखी कि जल्द से जल्द  कॉलेज एमबीबीएस की 100 सीटों के सापेक्ष जरूरी मानकों पर अपने को खरा उतार लेगा। तबसे लगातार कॉलेज प्रयास करता रहा लेकिन कॉलेज में एमबीबीएस की 50 अस्थायी सीटों को स्थायी सीट की मान्यता एमसीआई […]