Category Archives: भागलपुर

Noimg

ससुराल से लौटते समय युवक ने बाबा बिशु रावत पुल से कोसी नदी में कूद कर दी जान, शव की तलाश जारी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा बिशु रावत पुल पर शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जहां एक युवक ने कोसी नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खरीक बाजार निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है, जो सत्यनारायण साह के पुत्र थे। वह विवाहित था और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अमित अपने ससुराल बोरवा टोला, कदवा से लौट रहा था। लौटते समय बाबा विशु रावत पुल पर पहुंचते ही वह अचानक कोसी नदी में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, […]

Noimg

ब्राह्मणों की उपेक्षा को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष को सौंपा गया ज्ञापन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। 27 जून 2025 को संपूर्ण ब्राह्मण समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने ब्राह्मण समाज की उपेक्षा और अनदेखी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि धार्मिक न्यास परिषद में ब्राह्मण समाज के किसी भी व्यक्ति को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है, जिससे समाज के लोग मर्माहत और आहत हैं। उन्होंने मांग की कि समाज के योगदान और गरिमा को ध्यान में रखते हुए उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में मनोरंजन गिरी, प्रभात रंजन, रणविजय पाण्डेय, अमित मिश्रा, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, सिद्धनाथ तिवारी और उभ्योदय सहित अन्य ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी ने एक स्वर में समाज की […]

मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी 2025 को फंटूस साह के लिखित आवेदन पर परबत्ता थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें मनीष कुमार, पिता नंदकिशोर मंडल सहित अन्य पर आरोप था कि उन्होंने वादी के घर में घुसकर उनकी पत्नी, स्वयं वादी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में परबत्ता थाना कांड संख्या 19/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 129(4), 109, 74, 303(2), 352, 351(2)(3) और 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। जांच के क्रम में इस मामले में संलिप्त आरोपी मनीष कुमार, पिता नंदकिशोर मंडल, निवासी बड़ी अलालपुर, थाना […]

अपनी मोहब्बत का इम्तिहान देंगे… तेरे सामने अपनी जान देंगे ||GS NEWS

DESK20250

प्रेमिका से मिलने 400 किलोमीटर दूर से आया युवक, इंकार पर खाया जहर, नवगछिया अस्पताल में चला घंटों का रेस्क्यू ऑपरेशन नवगछिया। प्रेम में पागल एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने 400 किलोमीटर दूर रोहतास जिले के कास्त बोबरा गांव से नवगछिया पहुंच गया। लेकिन जब प्रेमिका ने शादी से इनकार कर दिया तो उसने ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की। यह सनसनीखेज मामला शुक्रवार दोपहर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में सामने आया जब युवक श्रवण कुमार अर्धचेतन अवस्था में पहुंचा और बताया कि उसने चूहे मारने की दवा खा ली है। युवक की पहचान श्रवण कुमार, पिता वशिष्ठ पासवान, निवासी कास्त बोबरा, थाना काराकाट गोरारी, जिला रोहतास के रूप में हुई है। श्रवण ने बताया कि दो वर्ष पूर्व […]

Noimg

टीएमबीयू में शिक्षा घोटाले का खुलासा, निलंबित कर्मचारी पर एफआईआर की तैयारी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय इन दिनों एक बड़े शिक्षा घोटाले को लेकर सुर्खियों में है। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में फर्जी अंक पत्र और एडमिट कार्ड जारी करने के मामले में निलंबित कर्मचारी संजय कुमार की संलिप्तता सामने आई है। यह मामला न केवल विश्वविद्यालय की साख को आघात पहुंचा रहा है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। घोटाले का खुलासा डीएनएस कॉलेज, भूसिया रजौन की छात्रा अंजली कुमारी के फर्जी अंक पत्र से हुआ। कुलपति प्रो. जवाहर लाल के निर्देश पर जब मामले की जांच की गई, तो यह पाया गया कि परीक्षा विभाग के एडमिट कार्ड सेक्शन में कार्यरत संजय कुमार ने अंजली को व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी अंक पत्र […]

Noimg

एनएच 31 पर सतीश नगर के पास बस और ट्रक की भीषण टक्कर, बड़ा हादसा टला ||GS NEWS

DESK20250

खगड़िया। शुक्रवार की सुबह एनएच 31 पर खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत सतीश नगर के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गड्ढे और निर्माण कार्य के कारण सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा पलटी। गनीमत यह रही कि बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार यात्री किसी कारणवश कुछ देर के लिए सड़क किनारे रुके थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे पलट गई। इस दौरान बस में सवार […]

Noimg

भागलपुर एयरपोर्ट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बोले– स्मार्ट सिटी तैयार है, उड़ान अब भी अधूरी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। शहर के हवाई अड्डे को चालू कराने की मांग को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भागलपुर एयरपोर्ट परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वर्षों से वादों के बावजूद भागलपुर से व्यावसायिक विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी है, जिससे आम जनता आज भी हवाई सुविधा से वंचित है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी एयरपोर्ट से घोषणा की थी कि जल्द ही भागलपुर से विमान सेवा शुरू की जाएगी, लेकिन आज तक वह घोषणा मात्र एक वादा बनकर रह गई है। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भागलपुर एयरपोर्ट केवल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विशेष विमानों के लिए आरक्षित […]