Category Archives: भागलपुर

गोपालपुर: स्पर संख्या छह के अप स्ट्रीम में भीषण कटाव ,बीस -पचीस मीटर में कराया गया बाँस बल्ला कार्य ध्वस्त GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या छह के अप स्ट्रीम में गुरुवार की दोपहर से बीस-पचीस मीटर में भीषण कटाव होने से जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधी कार्य के तहत करवाया गया बाँस बल्ला व जिओ बैग पीचिंग कार्य ध्वस्त होकर गंगा नदी में समा गया.ध्वस्त हुए भाग को पुर्नस्थापित करने हेतु एनसी में बालू भरी बोरियाँ डाला जा रहा है.परन्तु बोरियाँ नदी में समाती चली जा रही हैं.कटाव की सूचना पर देर शाम को मुख्य अभियंता ई शशि शेखर पांडे,बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई गिरिजानंद सिंह ,विशेष रूप से प्रतिनियुक्त अधीक्षण अभियंता ई सियाराम पासवान ,अधीक्षण अभियंता ई मो जफर रशीद खान स्पर संख्या छह पर पहुँचे और ततकाल तीन हाथी पाँव लगाने […]

नवगछिया: गनौरी सिंह हत्याकांड का आरोपी धराया GS NEWS

Barun Kumar Babul0

हत्याकांड के एक अभियुक्त सहित संगीन मामले के चार आरोपी गिरफ्तार नवगछिया : रंगरा पुलिस ने छापेमारी कर हत्याकांड मामले के आरोपी रंगरा ओपी क्षेत्र के साधुवा निवासी पवन हरी को गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम ने जानकारी देते हुए बताया है कि उक्त आरोपी सहोड़ा निवासी गनौरी सिंह हत्याकांड में फरार चल रहा था. जानकारी मिली है कि पवन हरि इस हत्याकांड का एक मात्र आरोपी है. इसी वर्ष 26 जून को गनौरी सिंह की लाश को संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया था. पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. जानकारी के अनुसार रंगरा ओपी के अनि राजकिशोर यादव के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा की गई छापेमारी […]

ढोलबज्जा: अज्ञात पिकअप ने दूध व्यवसायी को ठोकर मारकर फरार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ प्रतापनगर हाईस्कूल के समीप, गुरुवार की रात करीब दस बजे एक अज्ञात पिकअप ने कंचनपुर कदवा निवासी दूध व्यवसाय दिनेश यादव के पुत्र मनीष कुमार को जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गए. मान्य पब्लिक स्कूल कदवा के निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि- पिकअप वैन काफी तेज रफ्तार में भटगामा जीरोमाइल की तरफ जा रहे थे. मनीष साइकिल से दूध पहुंचाकर वापस घर जा रहे थे इसी बीच पिकअप से धक्का लग गया. मनीष के बाएं पैर पर गंभीर चोट लगने से वह जख्मी हो गए. घटना की सूचना मिलते हीं कदवा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाज के लिए अस्पताल ले जा […]

नारायणपुर: बीरबन्ना में शराब तस्करों ने की गोलीबारी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

शराब की बोतल से भरे बोरे,देशी कट्टा व चोरी की बाईक के साथ तीन गिरफ्तार सफेद कलर की अपाचे बाईक से दो तस्कर फरार नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गॉव में गुरुवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी शराब तस्कर बंटी सिंह द्वारा अपने सहयोगियों के साथ शराब डिलीवरी के दौरान हुए विवाद में आधा दर्जन गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है. गोलीबारी की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मड़वा निवासी बंटी सिंह को चोरी की बाईक के साथ देशी कट्टा एवं शराब की बोतल से भरे बोरी बरामद किया है सहयोगी बीरबन्ना निवासी सोनु सिंह व साकेत सिंह को हिरासत में लिया है. ग्रामीणों के […]

कटिहार: पड़ोसी के घर जाने को भी नाव ही एक सहारा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

  कटिहार जिले के एक गांव में पड़ोसी के जाने के लिए चार माह लोग नाव का सहारा लेते हैं। यह हकीकत है कदवा प्रखंड के शेखपुरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक की। एक हजार की आबादी वाले इस गांव में बाढ़ व बरसात के मौसम में चार माह तक जलजमाव रहता है। जलजमाव की समस्या का निदान नहीं होने के कारण वर्षों से लोग परेशानी झेलते हैं, दैनिक कार्य के लिए भी लोग पूरी तरह नाव पर ही निर्भर हैं। वर्षों से चली आ रही समस्या को लोग अब नियति मान चुके हैं। जलजामव के कारण जहां आवागमन की समस्या गहराती है, वहीं बच्चों का विद्यालय छूटता है। इस तीन माह में गांव में कोई भी आयोजन नहीं होता […]

अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 1860 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 128850 GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1860 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 128850 हो गई है. बिहार में फिलहाल 21431 कोरोना के एक्टिव मरीज है. गुरूवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1860  नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 128850 हो गया है. राज्य सरकार की ओर से सोमवार […]

लालू प्रसाद से मिले तेजप्रताप यादव कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने के लिए बुधवार देर रात रांची पहुंचे। गुरुवार को अपने पिता से मुलाकात करने रिम्स निदेशक बंगला पहुंचे। लेकिन वहां उनकी पहले कोरोना जांच की गई और रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें अंदर जाने की इजाजत गुरुवार को करीब 1:35 बजे दी गई। तेजप्रताप के किसी समर्थक को अंदर नहीं जाने दिया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजप्रताप लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे हैं। अभी बिहार चुनाव से पहले राजद में जिस तरह से कुछ बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ा है, उसके बाद पार्टी के अंदर ही कई चर्चाओं का दौर जारी है। इस बीच लालू प्रसाद के समधी […]

भागलपुर: चाइनीज खिलौना दो करोड़ का डंप, पहुंच नहीं रहे खरीदार, लोग क्यों तौबा कर रहे GS NEWS

Barun Kumar Babul0

लॉकडाउन में दुकानें तो खुल गई लेकिन लोग चीन में बने उत्पाद को खरीदने से परहेज कर रहे हैं। हाल यह है कि यहां के चाइना मिनी मार्किट में दो से ढाई करोड़ का चाइनीज सामान डंप है। भागलपुर: गलवान घाटी की घटना को हुए करीब ढाई महीने हो गए। भारत-चीन के बीच अभी भी तनाव की स्थिति है। सिल्क सिटी के लोग भी चीन की करतूत से खफा हैं। चीन की कायरता को भूल नहीं पा रहे हैं। चीन को लेकर शहरवासियों का आक्रोश अभी भी पहले की तरह है और अपना गुस्सा चीन निर्मित सामान को बहिष्कार कर उतार रहे हैं। लॉकडाउन में दुकानें तो खुल गई, लेकिन लोग चीन में बने उत्पाद को खरीदने से परहेज कर रहे […]