Category Archives: भागलपुर

गुरुकुल हाई स्कूल में 12वीं की परीक्षा के दौरान दो छात्रों में मारपीट, गुटों के बीच पत्थरबाजी से मचा हड़कंप ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुकुल हाई स्कूल में 12वीं कक्षा की त्रैमासिक परीक्षा के दौरान बुधवार को दो छात्रों के बीच अचानक हुई मारपीट ने स्कूल का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों छात्रों ने अपने-अपने गुट के लड़कों को स्कूल बुला लिया, जिसके बाद जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक छात्र मसकनबरारीपुर चंपानगर का रहने वाला है, जबकि दूसरा छात्र भीमकित्ता गांव का बताया जा रहा है। स्कूल के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि दोनों छात्रों के बीच पूर्व से ही आपसी रंजिश चली आ रही थी। बुधवार को परीक्षा के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते […]

Noimg

नवगछिया प्रखंड के तेतरी से पंचायत समिति उपचुनाव में रीता देवी को मिला नारियल चुनाव चिन्ह, प्रचार में जुटे समर्थक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड अंतर्गत तेतरी पंचायत के समिति पद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 9 के उपचुनाव में प्रत्याशी रीता देवी, पति संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो को निर्वाचन आयोग की ओर से “नारियल” चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों ने जोरशोर से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है और रीता देवी को विजयी बनाने की अपील की जा रही है। प्रत्याशी रीता देवी के प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय उनके पति संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो का क्षेत्र में खासा प्रभाव माना जाता है। उन्होंने विगत वर्षों में बिना किसी पद के रहते हुए भी तेतरी पंचायत सहित आस-पास के […]

Noimg

टेंपो की सीट के नीचे से 59.925 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गुप्त सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल द्वारा कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के आलोक में एक तीन पहिया टेंपो, जो नदीयामा थाना क्षेत्र से सबौर की ओर जा रहा था, को रोका गया और चालक संतोष दास की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टेंपो की सीट के नीचे से करीब 59.925 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर जब्ती सूची और गिरफ्तारी पत्र तैयार करते हुए चालक संतोष दास को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान उपस्थित गृहरक्षक से स्वेच्छापूर्वक जब्ती सूची और गिरफ्तारी पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद अग्रेतर कार्रवाई के लिए आरोपी को शराब निषेध थाना, सदर भेजा गया। […]

Noimg

भागलपुर में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दिए दिशा-निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को समीक्षा भवन में श्रम संसाधन मंत्री सह भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विधायक गोपालपुर नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, विधान पार्षद डॉ. एन.के. यादव, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल और उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने सहभागिता की। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागवार बाढ़ पूर्व तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अंचलों में वर्षा मापक यंत्र लगाए गए हैं और प्रतिदिन का डेटा संग्रहित किया जा रहा है। नाव, खाद्य सामग्री, […]

पूर्व प्रबंधक के परिवार ने ठाकुरबाड़ी की ऊपरी मंजिल पर किया कब्जा, नवनियुक्त महंत ने लगाए गंभीर आरोप ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू घाट रोड स्थित श्री उदासीन पंचायती अखाड़ा बड़ा की आत्मादास ठाकुरबाड़ी में बड़े स्तर पर अनियमितता और धार्मिक मर्यादा भंग करने का मामला सामने आया है। नवनियुक्त महंत ने आरोप लगाया है कि ठाकुरबाड़ी के पूर्व प्रबंधक नरेंद्र प्रताप चौधरी और उनके परिवार ने ठाकुरबाड़ी की ऊपरी मंजिल पर अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मठ परिसर में महिलाओं और पालतू कुत्तों का प्रवेश कराया जा रहा है, जिससे ठाकुरबाड़ी की धार्मिक मर्यादा और आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। महंत ने बताया कि पूर्व महंत कश्यपदास ने पंचायती अखाड़े की अनुमति के बिना ही नरेंद्र प्रताप चौधरी को प्रबंधक और उनके छोटे भाई को उप-प्रबंधक […]

Noimg

तेली हक, अधिकार व स्वाभिमान सम्मेलन सह भामाशाह जयंती समारोह का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित अशोक सम्राट भवन में बुधवार को तेली हक, अधिकार और स्वाभिमान सम्मेलन सह भामाशाह जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर की मेयर डॉ. वसुन्धरा लाल उपस्थित थीं। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व महिला आयोग सदस्य कंचन गुप्ता, भाजपा के पूर्व शेखपुरा विधानसभा प्रत्याशी नरेश साह, पिरपैंती के जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, जदयू नेत्री शालिनी साह, डॉ. राम कुमार गुप्ता, डॉ. नीरज कुमार, विक्रम कुणाल, राजेश बिहारी, महेश प्रसाद गुप्ता, मिथुन कुमार, निर्मल प्रसाद साह, चन्द्रशेखर प्रसाद गुप्ता और विनय गुड्डू समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पहले सत्र में महेश गुप्ता ने तथा दूसरे सत्र में डॉ. वसुन्धरा लाल ने की। मंच […]