Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर में सात निश्चय योजना के तृतीय चरण के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के तृतीय चरण को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से शुक्रवार को भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में संपन्न हुई, जिसमें योजना से जुड़े सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार की मंशा है कि सात निश्चय योजना के तीसरे चरण का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक, घर-घर पहुंचे। इसके लिए कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और समयबद्ध क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी […]

Noimg

जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए कलाकारों को किया रवाना || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा मधुबनी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता के लिए भागलपुर जिले से चयनित युवा कलाकारों के दल को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम समाहरणालय परिसर, भागलपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव में चयनित कुल 31 युवा प्रतिभागियों को दो दल-प्रमुखों के साथ मधुबनी के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता श्री जतिन कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, किलकारी के प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन मधुबनी जिले में 24 एवं 25 जुलाई को किया जाएगा। प्रतियोगिता […]

Noimg

मछुआ समुदाय की आजीविका और अधिकारों पर दो दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : मछुआ समुदाय की आजीविका, उनके अधिकार और नदियों पर परंपरागत हक को लेकर मछुआ आजीविका अधिकार प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। यह दो दिवसीय शिविर जल श्रमिक संघ और बिहार प्रदेश मत्स्यजीवी जल श्रमिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में सूजागंज स्थित होटल आमंत्रण में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से आए मछुआ समुदाय के प्रतिनिधि और आजीविका अधिकारों पर काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों का स्वागत गौतम कुमार ने किया। शिविर की भूमिका और रूपरेखा पेश करते हुए उदय ने बताया कि वर्ष 1991 में बिहार की सभी नदियों को टैक्स फ्री घोषित किया गया था, लेकिन वर्तमान स्थिति और उसकी वास्तविकता पर […]

Noimg

भागलपुर रंग महोत्सव 2025: लोककला और राष्ट्रीय एकता का उत्सव || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। अपसंस्कृति के खिलाफ जनचेतना जगाने, लोककला के संरक्षण और राष्ट्रीय एकता के संदेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रंग ग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर के तत्वावधान में कला केंद्र लाजपत पार्क में आयोजित तीन दिवसीय भागलपुर रंग महोत्सव 2025 पूरे उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ जारी है। यह महोत्सव 20 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर 2025 तक चलेगा। महोत्सव में बिहार सहित देश के नौ राज्यों—मणिपुर, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, असम और बिहार—से आए प्रतिष्ठित नाट्य और नृत्य दल अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को भारतीय लोकसंस्कृति और रंगकर्म की समृद्ध परंपरा से रूबरू करा रहे हैं। दूसरे दिन के कार्यक्रम में लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य, मंजूषा चित्रकला सहित कई विधाओं […]

Noimg

बरारी में बिजली विभाग का ‘रिश्वत रेड राज’ बेनकाब, 50 हजार नहीं दिए तो लाइन काटी और गर्भवती महिला से मारपीट || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने, झूठी रेड दिखाने, बिजली की लाइन काटने, गाली-गलौज करने और गर्भवती महिला से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले की लिखित शिकायत पीड़ित ने बरारी थाना में दर्ज कराई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित अधिवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर 2025 को उनके घर का बिजली तार टूट गया था। शिकायत दर्ज कराने के बाद 15 दिसंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे फील्ड स्टाफ परमेश्वर सिंह और एक अन्य कर्मी उनके घर पहुंचे। आरोप है कि तार ठीक करने के बजाय दोनों कर्मी मीटर की जांच करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने […]

Noimg

साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभंकर जारी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त आयोजन से बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना, पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) का शुभंकर आज जारी किया गया। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता भारत में पहली बार आयोजित की जा रही है। पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुभंकर का अनावरण करते हुए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव ने बताया कि इस चैंपियनशिप में श्रीलंका, भूटान, नेपाल तथा मेजबान भारत की पुरुष एवं महिला टीमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल भारतीय बॉल बैडमिंटन के […]

Noimg

टीएमबीयू में मूल्यांकन कार्य ठप, प्रभारी कुलपति पर गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग तेज || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सत्र 2023–27 के सेमेस्टर चार के मूल्यांकन कार्य को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मारवाड़ी कॉलेज में बीते दिन हुई घटना के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। मूल्यांकन कार्य के दौरान शिक्षकों द्वारा प्रभारी कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा पर गंभीर आरोप लगाए गए, जिसके बाद शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया। इसके परिणामस्वरूप मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई। शिक्षकों का आरोप है कि प्रभारी कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण करने मारवाड़ी कॉलेज पहुंचे थे। इसी दौरान सीनेट सदस्य सह एफिलिएटेड कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा ने शिक्षकों की बकाया राशि के भुगतान को लेकर प्रभारी कुलपति से […]

Noimg

भागलपुर रंग महोत्सव 2025 में लोककला, रंगकर्म और राष्ट्रीय एकता का जीवंत संगम || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। अपसंस्कृति के विरुद्ध रंगकर्म, लोककला और राष्ट्रीय एकता को समर्पित रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर के तत्वावधान में कला केंद्र, लाजपत पार्क परिसर में आयोजित तीन दिवसीय भागलपुर रंग महोत्सव 2025 पूरे उत्साह और उमंग के साथ जारी है। यह महोत्सव 20 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस रंग महोत्सव में बिहार सहित देश के नौ राज्यों मणिपुर, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, असम और बिहार के प्रतिष्ठित नाट्य एवं नृत्य दल भाग ले रहे हैं। विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित […]

Noimg

भागलपुर में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की सख्ती, लोहिया पुल से ततारपुर तक चला अभियान || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात अव्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान लोहिया पुल से लेकर ततारपुर तक चलाया गया, जिसमें प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अभियान के दौरान सदर एसडीएम विकास कुमार, सिटी डीएसपी अजय चौधरी, यातायात डीएसपी संजय कुमार, नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें लगाकर यातायात बाधित कर रहे दुकानदारों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। कई दुकानदारों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया, जबकि कई अवैध दुकानों का सामान जब्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में […]

Noimg

मानवाधिकार संगठन की बैठक में आगामी कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक जिले के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार ने की। इस बैठक का उद्देश्य संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श करना था। कार्यक्रम का सफल संयोजन संगठन के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री आनंद कश्यप द्वारा किया गया। बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह तथा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धीरज कुमार उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार के साथ रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री […]