5
(1)

अभिया काली मंदिर परिसर में मां कालिका नाट्य कला परिषद की ओर से हुआ नाटक का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गांव स्थित अभिया काली मंदिर परिसर में मां कालिका नाट्य कला परिषद की ओर से आयोजित नाटक मंचन कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रसिद्ध नाटक ‘चंबल घाटी का लुटेरा’ का मंचन किया गया। नाटक में स्थानीय ग्रामीण युवाओं ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाकर अपनी अभिनय प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के दर्शक पहुंचे।

नाटक में लक्ष्मण सिंह डाकू की मुख्य नायक की भूमिका में नीतीश कुमार ने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं ठाकुर प्रताप सिंह डाकू की भूमिका अमित कुमार ने निभाई। कमिश्नर खन्ना के किरदार में मनीष कुमार नजर आए। नाटक के मुख्य खलनायक रणजीत सिंह की भूमिका में अनंत कुमार ने अभिनय किया।

अन्य पात्रों में रज्जाक इंस्पेक्टर की भूमिका सोनू कुमार, माधव की भूमिका पंकज कुमार, लठैत की भूमिका संदीप कुमार तथा सेठ गिरधारी की भूमिका हिमांशु कुमार ने निभाई। वहीं महेंद्र सिंह के किरदार में मिस्टर कुमार, पत्रकार की भूमिका में आशीष कुमार, बिजली की भूमिका में पप्पू कुमार और फुलवा की भूमिका में चिंटू कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी।

इसके अलावा विजय की भूमिका राहुल कुमार, महिपाल की भूमिका छोटू कुमार, मोहन की भूमिका आजाद कुमार तथा टुनटुन राम की भूमिका आदित्य कुमार ने निभाई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

ग्रामीण युवाओं की ओर से प्रस्तुत इस नाटक में कलाकारों ने अपने-अपने पात्रों के माध्यम से दर्शकों के सामने नाटकीय घटनाक्रम को जीवंत करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में दर्शकों की अच्छी उपस्थिति और कलाकारों के प्रति उत्साह देखने को मिला।

आज के समय में जब मनोरंजन के नाम पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का प्रचलन बढ़ रहा है, ऐसे दौर में ग्रामीण युवाओं का एकजुट होकर पारंपरिक नाटक का मंचन करना सराहनीय पहल है। इससे गांव की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है और हमारी संस्कृति, सभ्यता तथा पारंपरिक नाट्य कला को जीवित रखने में मदद मिलती है।

मां कालिका नाट्य कला परिषद की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: