


नवगछिया । 07 जून 2026 को बिहपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरसा मंदिर के समीप से 02 सोलर प्लेट एवं 03 बैटरियों की चोरी कर ली गई है।इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या- 151/26 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई 02 सोलर प्लेट एवं 03 बैटरियां बरामद कर ली गई हैं। कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है।
















