5
(1)

नवगछिया के गोपालपुर में अग्नि का प्रचंड तांडव जारी। वही थाना क्षेत्र के अजमाबाद गांव में शुक्रवार की दोपहर को अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गयी ।भीषण गर्मी व तेज पछुआ हवा चलने के कारण आग की लपटें पूरे गांव को अपने आगोश में लेने को मचलने लगी।आग सुकटिया बाजार पंचायत के मुखिया अजमाबाद गांव के दो दर्जन से अधिक लोगों के घर जल कर राख हो गये।घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

मुखिया अश्विनी कुमार की सूचना पर चार दमकल गाडियों से ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत, सहयोग से शाम तक आग पर काबू पाया जा सका।मुखिया अश्विनी कुमार ने बताया कि सरकारी पासबुक ,पैसा , सरकारी कागजात भी जल गये हैं।जानमाल के किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।गोपालपुर से अमर रजक, पवन रजक, संजय रजक पटेल शर्मा, अनीता देवी राकेश शर्मा,रंगरा से घुंघरू शर्मा ,शैलेश शर्मा, फ़ोकन शर्मा, उमेश शर्मा ,शेखर शर्मा ,सुबोध शर्मा वह अन्य पीड़ित परिवार है।

जिसमें पवन रजक का गाय जलने की सूचना है।वही हीरालाल रजक उर्फ अमर रजक ने बताया कि मेरा घर पूरी तरह जलकर से बर्बाद हो गया। इस बार मकई की फसल बेचकर घर में पैसा रखे थे बेटी की शादी के लिए सब बर्बाद हो गया। सूचना मिलने पर नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा, कई थानों की पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची। अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने घटनास्थल पर बताया कि दो दर्जन से अधिक लोगों के घर जलने की सूचना है।आग की लपट तेज होने के कारण चार अग्निशमन की गाड़ी पहुची है। दोनों प्रखंड के राजस्व कर्मचारी द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: