5
(1)

घर में बिजली मरम्मत के दौरान हादसा, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम

भागलपुर। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत परघड़ी गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय राधे मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

 

जानकारी के अनुसार राधे मंडल अपने घर में खराब बिजली लाइन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल रजौन अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि राधे मंडल गुजरात में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि राधे मंडल मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: