0
(0)

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी अलालपुर निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 79 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटी अलालपुर निवासी दिलीप कुमार मंडल ने बताया कि 6 मई को अचानक उनके मोबाइल का संचार संकेत बंद हो गया और उनका सिम काम करना बंद कर दिया। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य तकनीकी समस्या समझा, लेकिन अगले दिन 7 मई को जब उन्होंने नया सिम लेकर मोबाइल चालू किया, तो खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली।

मोबाइल चालू होते ही उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से दो बार में 39,500-39,500 रुपये, कुल 79,000 रुपये की निकासी कर ली गई है। पीड़ित के अनुसार, इस लेन-देन की कोई जानकारी उन्हें पहले नहीं मिली थी और न ही उन्होंने इस प्रकार का कोई भुगतान किया था।

घटना से घबराए पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर सहायता क्रमांक 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।

पीड़ित ने आशंका जताई है कि उनके सिम को बंद कर किसी ने फर्जी तरीके से दूसरा सिम जारी करवा लिया और उसी के माध्यम से बैंक खाते से रुपये निकाल लिए गए।

इधर, साइबर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: