Tag Archives: pirit Ne darj karai shikayat

Noimg

साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 79 हजार रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी अलालपुर निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 79 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटी अलालपुर निवासी दिलीप कुमार मंडल ने बताया कि 6 मई को अचानक उनके मोबाइल का संचार संकेत बंद हो गया और उनका सिम काम करना बंद कर दिया। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य तकनीकी समस्या समझा, लेकिन अगले दिन 7 मई को जब उन्होंने नया सिम लेकर मोबाइल चालू किया, तो खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। मोबाइल चालू होते ही उन्हें पता चला कि […]