5
(2)



भागलपुर का जन्मदिन मनाने के लिए जिलेवासी उत्साहित हैं। लोग दीप जलाकर स्थापना दिवस मनाने की तैयारी कर रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से उत्साह के माहौल में भागीदार बनने की अपील की है। कहना है कि देश और दुनिया में जिसे सिल्क नगरी के रूप में जाना जाता है। उसका आजतक स्थापना दिवस नहीं मनाना दुखद है।


पूर्व मेयर वीणा यादव ने कहा कि भागलपुर का स्थापना दिवस सभी मिलकर मनायेंगे। सभी लोगों की भागीदारी से ही उत्सव मनाया जाता है। समर्पण और सहभागिता से स्थापना दिवस मनाया जाएगा। सभी लोगों को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर की अध्यक्ष डॉ. अंजना प्रकाश ने कहा कि हर प्रदेश और जिला का स्थापना दिवस मनाया जाता है तो इस ऐतिहासिक शहर के साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है। जिला बना है और स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया जाएगा। बैठक कर उत्सव मनाने का निर्णय लिया जाएगा। भागलपुर के नाम दीप जलाये जायेंगे। गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि बिहार के पुराने शहरों में भागलपुर आता है। इस जिला का स्थापना दिवस नहीं मनाना अन्याय है। स्थापना दिवस को महाउत्सव के रूप में मनाया जाएगा। रोटरी पिंक की पूर्व अध्यक्ष किरण गोस्वामी ने कहा कि भागलपुरवासियों के लिए स्थापना दिवस मनाना गौरव की बात होगी। देश की आजादी में भागलपुर जिला का अहम योगदान रहा है। जिले के सभी लोग इस उत्सव का गवाह बनेंगे। इसको लेकर आमलोगों के बीच उत्साह का माहौल है। लायन्स क्लब के एरिया कोर्डिनेटर गोपाल खेत्रीवाल ने कहा कि रेशमी शहर और विक्रमशिला का नाम देश और दुनिया में जाना जाता है। इसका स्थापना दिवस मनाना सबके लिए गर्व की बात होगी। सभी लोग मिलकर जन्मदिन का मुबारकबाद देंगे। समाजसेवी विजय यादव ने कहा कि भागलपुर जिले की स्थापना दिवस निश्चित रूप से मनाना चाहिए। यहां की संस्कृति धरोहर ऐतिहासिक है। स्थापना दिवस समारोह में सभी की भागीदारी होनी चाहिए। अभी तक स्थापना दिवस नहीं मनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला शांति समिति के सदस्य देवाशीष बनर्जी ने कहा कि भागलपुर में सभी धर्म -समुदाय के लोग एकजुटता का परिचय देकर सभी पर्व त्योहार मनाते है। स्थापना दिवस के मानने से एक बार फिर से सभी समुदाय के बीच आपसी भाईचारा का प्रचार प्रसार होगा। रेशम नगरी में बुनकरों का प्रयास बेहद सकारात्मक है। सभी लोग इस उत्सव के गवाह बनेंगे। नाथनगर सार्वजनिक पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि भागलपुर का स्थापना दिवस अभी तक नहीं मनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। भागलपुर जिला हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। सभी लोग मिलकर भागलपुर का जन्मदिन मनायेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: