0
(0)

लॉकडाउन के पहले दिन वरीय पुलिस पदाधिकारी गुरुवार को चेकिंग में निकले। इसी दौरान सिटी एसपी, सिटी डीएसपी व अन्य पदाधिकारियों ने चेकिंग के दौरान बस में यात्रियों को जाते देखा तो रोककर पूछा, पता चला कि वे देवघर जा रहे हैं।

उन सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया और उस बस के मालिक पर जुर्माना लगाने को कहा गया। सिटी एसपी एसके सरोज अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ कोतवाली से खलीफाबाग होते हुए मुख्य बाजार होकर स्टेशन चौक तक पहुंचे।

एसएसपी आशीष भारती भी स्टेशन होते हुए नाथनगर की तरफ गये। झारखंड के लिए वैसे भी अभी तक बस सेवा की शुरुआत नहीं हुई है। ऐसे में बस से लोगों को देवघर कैसे ले जाया जा रहा था यह बड़ा सवाल है। सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत होने पर झारखंड के लिए बसें नहीं चलाई जा रही थी क्योंकि झारखंड सरकार ने बस परिचालन का आदेश नहीं दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: