5
(2)

@ प्रमुख मार्गों और पूजा स्थलों का लिया जायजा, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश; अफवाहों से बचने की अपील।
प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के संयुक्त नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और पूजा स्थलों के आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।फ्लैग मार्च के जरिए आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षा, शांति एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। प्रशासन ने पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुचारू यातायात और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर तिलकामांझी चौक, जीरो माइल चौक, चंपारण मीट हाउस, पॉलिटेक्निक, डीएम आवास, मायागंज अस्पताल, आदमपुर चौक, नया बाजार चौक, सराय चौक, विश्वविद्यालय, नगरा, टमटम चौक, ललमटिया-हबीबपुर, जैन मंदिर, रेलवे बाईपास, ततारपुर चौक, कोतवाली, खलीफाबाग घंटाघर होते हुए कचहरी चौक तक पहुंचा। इस दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन और पूजा स्थलों के आसपास सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात सुचारू रखने, आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात करने और संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने को कहा गया।वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियंत्रण में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्व के दौरान किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से दुर्गा पूजा का पर्व शांति, श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही, किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान नहीं देने और उसे आगे प्रसारित करने से बचने की सलाह दी है।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर पूजा-अर्चना कर सकें और शहर में सामान्य जनजीवन सुचारू बना रहे।
फ्लैग मार्च में एसपी सिटी, पुलिस उपाधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, ओएसडी अंकिता चौधरी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: