5
(1)

विभा कुमारी ने प्रशासन, सफाई कर्मियों और शहरवासियों को दी बधाई, स्वच्छता बनाए रखने की अपील

पूर्णिया। नगर निगम क्षेत्र में दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर महापौर विभा कुमारी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों और शहरवासियों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने सफाई कर्मियों, सफाई एजेंसी, स्वयं सहायता समूहों और पूजा समितियों के योगदान की भी सराहना की।

महापौर ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े आयोजन के दौरान शहर में साफ-सफाई, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी होती है। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों व कर्मियों ने आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। वहीं, सफाई कर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से है। त्योहार के दौरान शहरवासियों ने जिस तरह शांति, अनुशासन और सद्भाव बनाए रखा, वह सराहनीय है। सभी के सहयोग से न केवल पर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, बल्कि शहर की सकारात्मक छवि भी मजबूत हुई।

महापौर ने सफाई कर्मियों के योगदान की विशेष सराहना करते हुए शहरवासियों से अपील की कि त्योहार के बाद भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन, नगर निगम और आम जनता के बीच इसी तरह बेहतर समन्वय बना रहेगा, ताकि पूर्णिया में आने वाले पर्व-त्योहार भी स्वच्छ, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: