0
(0)

*महिला ने खाना बनाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया सिलेंडर में आग लग गई
*धमाके की जद में महिला और उसके छह बच्चे आ गए

बिहार : पूर्णिया जिले में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। बच्चे का इलाज भागलपुर के अस्पताल में हो रहा है। वहीं, महिला का इलाज पूर्णिया के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।

घटना पूर्णिया जिले के बायसी के खपड़ा पंचायत के ग्वालगांव में सोमवार देर शाम घटी। सिलेंडर से गैस रिस रहा था। महिला को इसका पता नहीं चला। उसने खाना बनाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में सिडेंटर में विस्फोट हो गया।

धमाके की जद में महिला और उसके छह बच्चे आ गए। रात में ही सभी को इलाज के लिए गांव के लोग पूर्णिया लेकर आए। एक बच्चे की मौत पूर्णिया में हो गई। घायलों की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर ले जाने के दौरान चार और बच्चों की मौत हो गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: