


नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया गांव में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने जीवन लीला समाप्त करनें का प्रयास किया। हालांकि परिजनों की सतर्कता से समय रहते उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में युवक को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान डुमरिया निवासी श्रीकांत ठाकुर के पुत्र शिव नंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और घरेलू तनाव के कारण युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी तनाव में उसने घर के अंदर फंदे से लटककर अपनी जान देने की कोशिश की।

घटना के दौरान परिजनों की नजर युवक पर पड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।
















