Tag Archives: yuvak

NAUGACHIA : घरेलू विवाद से परेशान युवक ने जान देने की कोशिश, पूर्णिया रेफर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया गांव में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने जीवन लीला समाप्त करनें का प्रयास किया। हालांकि परिजनों की सतर्कता से समय रहते उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में युवक को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान डुमरिया निवासी श्रीकांत ठाकुर के पुत्र शिव नंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और घरेलू तनाव के कारण युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी तनाव में उसने घर के अंदर फंदे से लटककर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना के […]

BHAGALPUR : जगदीशपुर में युवक पर चाकू से हमला || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भुराहा चौक पर रविवार सुबह एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो अपने घर पर ही जनरल स्टोर और चाट-चाउमिन की दुकान चलाता है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर राहुल कुमार ने जगदीशपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अहले सुबह करीब तीन बजे अपनी दुकान में सोया हुआ था। इसी दौरान दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलने पर एक अनजान युवक ने उससे ठंडा पानी मांगा। राहुल ने उसे पानी दिया, जिसके बाद वह वहां […]

BHAGALPUR : बरारी पुल घाट पर युवक का शव बरामद, नाव से गंगा में लगाई थी छलांग || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। बरारी पुल घाट पर चलती नाव से गंगा नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव सबसे पहले एंबुलेंस बनी नाव के नाविक लाल बहादुर मंडल की नजर में आया। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष में मौजूद आपदा मित्र अमित कुमार को दी। सूचना मिलते ही आपदा मित्रों ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। एंबुलेंस नाव से मौके पर पहुंचे आपदा मित्र अमित कुमार ने शव को रस्सी से बांधा और इसकी जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी। इसके बाद आपदा मित्र अमित कुमार, तुलसी यादव और सनोज कुमार ने संयुक्त रूप से गंगा नदी से शव को रस्सी के सहारे किनारे तक पहुंचाया। बाद में एसडीआरएफ टीम की मदद […]

भागलपुर के रेलवे अस्पताल की ऊंची दीवार पर चढ़ा युवक…. कहा – दे देंगें जान .. घंटों चला ड्रामा || GS NEWS

बिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर स्टेशन स्थित रेलवे अस्पताल के पास घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा बताते चलें कि रेलवे स्टेशन के रेलवे अस्पताल की ऊंची दीवार पर एक विक्षिप्त युवक चढ़ गया और वहां से कूदने का प्रयास करने लगा। जिसको देखकर अस्पताल के कर्मचारियों के साथ साथ आसपास के लोग भी वहां पर पहुंच गए और युवक से मिन्नत करने लगे कि वह दीवार से उतर जाए। वही घंटो चले ड्रामा के बाद एक व्यक्ति के द्वारा दीवाल पर चढ़कर किसी तरह से विक्षिप्त युवक को उतारा गया। वही अस्पताल अधिकारी युवक के इलाज को लेकर उसकी जांच कर रहे हैं। Barun Kumar Babul

एक युवक को गोली मारकर हत्या||GS NEWS

अपराधभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की रात्री करीब 8 बजे एक 45 वर्षीय व्यक्ति हत्या गोली मारकर कर दी गयी। गोली मृतक के सिर में मारी गयी थी। मृतक की पहचान पुरैनी के ही मुन्नीलाल रजक के रुप में की गयी। घटना के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुन्नीलाल रजक जीवित जानकर परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे गोली किसने और क्यों मारी इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। मुन्नीलाल रजक कपड़ा रंगने का काम करता था। उसकी पहली पत्नी मर चुकी थी जिसके बाद उसने अर्चना देवी से दूसरी शादी की। मृतक की पत्नी […]