5
(2)

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के एक युवक ने गांव के ही व्यक्ति पर हथियार तानकर जान से मारने की कोशिश और धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के छह दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा से मिलकर न्याय की गुहार लगायी। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पीड़ित नीतीश कुमार झा उर्फ बबलू झा ने बताया कि 18 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे वह सिमरा गांव में आयोजित एक भोज में शामिल होने गये थे। इसी दौरान गांव के राजीव मंडल ने कथित रूप से कमर से हथियार निकालकर उन पर तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से घटना टल गयी।

पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद छह दिनों तक नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी। इसके बाद उन्होंने एसपी से मिलकर घटना की जानकारी दी और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने बताया कि 24 मार्च 2025 को भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें गोली उनकी पीठ में लगी थी। उस मामले में भी राजीव मंडल आरोपी है। लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्होंने जान का खतरा बताया है।

पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: