5
(1)

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर ऑपरेशन “विधि पालक युवक” अभियान के तहत महिला थाना की टीम ने गुरुवार को रुंगटा गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति, सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने तथा कानून के प्रति सम्मान रखने की जानकारी दी। साथ ही आत्मरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: