


नवगछिया । परबत्ता थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी लगातार चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान की गई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष एक महिला ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि नेटवर्क महतो एवं दो-तीन अन्य लोगों ने उसके पति को मेले की बैठक में शामिल होने का बहाना बनाकर घर के पीछे स्थित साजन के पेड़ के पास ले जाकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया।

पीड़िता के आवेदन के आधार पर परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। इस मामले में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
इसी क्रम में पुलिस ने फरार चल रहे राघोपुर बिन टोली निवासी नटवर महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।
















