5
(2)

जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन मंडल ने शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

नवगछिया: भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने शुक्रवार को इस्माईलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार की उपस्थिति में आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय भुगतान, कार्य व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में आने वाली कठिनाइयों सहित विभिन्न समस्याओं से जिला परिषद अध्यक्ष को अवगत कराया। सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए श्री मंडल ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया।

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके समर्पण और मेहनत से ही स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचती हैं। इसलिए उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण आवश्यक है तथा इस दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक में बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति, इस्माईलपुर प्रखंड के अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव तथा रवि कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: