5
(1)

डीपीआर तैयार करने के निर्देश, बाढ़-कटाव से सुरक्षा के साथ मिलेगा वैकल्पिक मार्ग

भागलपुर । विक्रमशिला सेतू के पास जाह्न्वी चौक/राघोपुर से सीधे अगुवानी सेतू तक लगभग 50 किलोमीटर लंबे गंगा बांध निर्माण की योजना पर काम तेज हो गया है। इस संबंध में सोमवार देर शाम पटना में पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र और परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में प्रस्तावित परियोजना को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को सर्वे कराने और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को एक अतिरिक्त एवं बायपास सड़क का विकल्प मिलेगा, वहीं गंगा के बाढ़ और कटाव से भी बड़े इलाके को सुरक्षा मिलेगी।

मंत्री ने बताया कि फोरलेन परियोजना के तहत जाह्न्वी चौक से राघोपुर होते हुए नन्हकार तक गंगा किनारे बांध बना हुआ है, जबकि नन्हकार से अगुवानी तक का हिस्सा अभी ‘मिसिंग लिंक’ के रूप में है। इस कड़ी को जोड़ने से पूरे क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा।

वहीं परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने बताया कि अगुवानी की ओर लगार तक बांध पहले से निर्मित है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग से इस मिसिंग लिंक के लिए 8 से 10 किलोमीटर के हिस्से का डीपीआर भी तैयार कराया गया है। विधायक ने मंत्री से आग्रह किया कि इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को आगे बढ़ाकर अगुवानी सेतू तक जोड़ा जाए, जिससे यह पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और विकासकारी पहल साबित होगी।

परियोजना के अमल में आने पर भागलपुर, नवगछिया और खगड़िया क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन, बाढ़ सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: