5
(1)

कटिहार समाहरणालय में मचा हड़कंप, इलाज के बाद हालत स्थिर

कटिहार । कटिहार समाहरणालय में सोमवार को आयोजित जिलाधिकारी के जनता दरबार के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फरियादी ने कथित रूप से न्याय नहीं मिलने से आहत होकर फिनाइल पी लिया। समय रहते अधिकारियों और चिकित्सकों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पीड़ित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी मनोज कुमार झा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई वर्षों से जमीन विवाद के मामले को लेकर प्रशासनिक कार्यालयों का चक्कर लगा रहा था और लगातार न्याय की मांग कर रहा था।

परिजनों का आरोप है कि मनोज कुमार झा ने करीब आठ महीने पहले भी प्रशासन को आवेदन देकर चेतावनी दी थी कि यदि उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह गंभीर कदम उठा सकता है। बावजूद इसके मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सोमवार को वह एक बार फिर अपनी शिकायत लेकर जनता दरबार में पहुंचा था। आरोप है कि समाधान नहीं मिलने से वह मानसिक रूप से टूट गया और अचानक फिनाइल पी लिया। घटना के बाद समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने के कारण उसकी जान बच गई और अब उसकी स्थिति सामान्य है।

घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित विभागों से अब तक हुई कार्रवाई और लंबित शिकायतों की रिपोर्ट तलब की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: