5
(1)

कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जिला विद्युत समिति की बैठक में कटिहार जिले की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाना आवश्यक है।

बैठक में उन्होंने कटिहार विधानसभा क्षेत्र के सिरनिया, दलन एवं महानंदा कॉलोनी के निकट निर्माणाधीन पावर सब-स्टेशन का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके पूरा होने से कटिहार विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारु एवं बेहतर होगी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कटिहार जिले में ग्रिड स्टेशन के निर्माण में अनावश्यक विलंब हो रहा है, जिसके कारण जिले को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जिला पदाधिकारी से ग्रिड स्टेशन निर्माण के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने का आग्रह किया।

उन्होंने प्रत्येक वर्ष वर्षा ऋतु से पहले जनवरी से मार्च के बीच वन विभाग के सहयोग से बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की कटाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से बिजली उपकरणों को नुकसान न पहुंचे और विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।

तारकिशोर प्रसाद ने स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ एजेंसियां उपभोक्ताओं का शोषण कर रही हैं। ऐसे मामलों की जांच कर दोषी एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा उपभोक्ताओं को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत दिलाई जाए।

उन्होंने खरीफ मौसम को देखते हुए कृषि फीडरों में हर हाल में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मौसम की अनिश्चितता और वर्षा की कमी के कारण किसान धान की रोपनी में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना आवश्यक है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बांस-बल्लों के सहारे की जा रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल समाप्त कर विद्युत पोल एवं मानक तारों के माध्यम से सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही सभी क्षेत्रों में विद्युत भार के अनुसार क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की शीघ्र स्थापना कराने का भी निर्देश दिया, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: