


नवगछिया। ट्रैक्टर में लगे जंग को साफ करने के दौरान मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जंग साफ करने वाली मशीन अचानक मजदूर के हाथ से छूट गई और उसके बाएं पैर में जा लगी। मशीन की चपेट में आने से मजदूर का पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल मजदूर की पहचान भवानीपुर साहू टोला निवासी पप्पू साह, पिता महेश्वर साह, के रूप में हुई है।

बताया गया कि मंगलवार की सुबह पप्पू साह ट्रैक्टर के डाला में लगी जंग को मशीन की मदद से साफ कर रहा था। वह मशीन से ट्रैक्टर के डाला पर लगी जंग को हटा रहा था। इसी दौरान अचानक मशीन अनियंत्रित होकर उसके हाथ से छूट गई और सीधे उसके बाएं पैर में जा लगी। तेज धार वाली मशीन पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद निरंजन कुमार और बच्चन कुमार ने तत्काल घायल मजदूर को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। पैर में गंभीर चोट आने के कारण पप्पू साह को अस्पताल में इलाज के लिए रखा गया है।

निरंजन कुमार ने बताया कि पप्पू ट्रैक्टर के डाला में लगी जंग को मशीन से साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक मशीन उसके हाथ से छूट गई और पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
















