5
(2)

नवगछिया। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नवगछिया-कदवा फोरलेन सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। बाबा विशु राउत सेतु के संपर्क पथ पर कदवा गोला टोला (पंचगछिया) के समीप सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें जमा बारिश का पानी राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। खासकर रात के समय यह मार्ग और अधिक खतरनाक हो जाता है। इसके कारण बाइक सवारों सहित अन्य वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की जर्जर स्थिति के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक मरम्मत के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय निवासी मुन्ना मंडल, योगेश कुमार, राहुल हरिजन, प्रदीप कुमार एवं मीना देवी ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण लगभग प्रत्येक सप्ताह दो से तीन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: