5
(2)

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची नवगछिया उत्पाद विभाग की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर जुटी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपित फरार हो गया।

उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दास ने बताया कि गश्ती दल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि टीम के पहुंचते ही आरोपित की पत्नी ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि उसके पति ने शराब नहीं पी है और उसे नहीं ले जाने दिया जाएगा। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

उत्पाद विभाग के अनुसार, भीड़ का फायदा उठाकर आरोपित मौके से फरार हो गया। हालांकि उसकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

उत्पाद विभाग ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: