


नवगछिया। शहरवासियों के लिए आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक नई पहल के तहत ‘अख्तर डेंटल क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ 8 अगस्त को किया जाएगा। गोशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय के सामने खुलने जा रहे इस क्लिनिक में दांतों एवं मसूड़ों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का आधुनिक तकनीक से उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

क्लिनिक का संचालन डॉ. मो. अजहर अख्तर (बीडीएस, दरभंगा) द्वारा किया जाएगा। डॉ. अख्तर ने बताया कि मरीजों को एक ही स्थान पर आधुनिक उपकरणों और बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। क्लिनिक में दांतों की सामान्य जांच से लेकर जटिल दंत उपचार तक की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
यहां रूट कैनाल (आरसीटी), दांत निकालना, दांतों में कैप लगाना, टेढ़े-मेढ़े दांतों का उपचार (ब्रेसेस), डेंटल इम्प्लांट, नकली दांत लगाना, पायरिया एवं मसूड़ों का इलाज, दांतों की सफाई (स्केलिंग), पॉलिशिंग तथा अकल दाढ़ के उपचार जैसी आधुनिक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा बच्चों और वयस्कों के दांतों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का भी विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध रहेगा।
डॉ. मो. अजहर अख्तर ने बताया कि क्लिनिक का उद्देश्य मरीजों को सुरक्षित, किफायती और गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शुभारंभ समारोह में शामिल होने और आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।
अख्तर डेंटल क्लिनिक गोशाला रोड, बाल भारती विद्यालय के सामने, नवगछिया में स्थित है। अधिक जानकारी के लिए 9155693694 पर संपर्क किया जा सकता है।
















