


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। खरीक प्रखंड के काजीकोरैया – राघोपुर मार्जिनल बांध के कटाव प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है। गंगा नदी के बढ़ते दबाव के बीच तटबंध की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग सक्रिय हो गए हैं। सांसद अजय कुमार मंडल स्थल निरीक्षण के बाद बताया कि अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों का स्थल निरीक्षण कर बाढ़ संघर्षात्मक और सुरक्षात्मक कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर कार्यरत कर्मियों से कटाव की वर्तमान स्थिति, गंगा के बढ़ते दबाव, तटबंध की स्थिरता और संवेदनशील बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। नदी की धार और कटाव की स्थिति को देखते हुए तटबंध की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष नजर:
कटाव प्रभावित क्षेत्र की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षात्मक कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। कार्यरत टीमों को पूरी तत्परता के साथ काम करने और निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन करते हुए सुरक्षात्मक कार्यों को तेज गति से पूरा करने को कहा गया।
गंगा के जलस्तर और नदी के दबाव में हो रहे बदलाव के बीच मार्जिनल बांध की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन का फोकस संवेदनशील बिंदुओं को चिह्नित कर समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई करने पर है।

स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कटाव की स्थिति को देखते हुए बचाव एवं सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ तटबंध की निगरानी भी लगातार जारी रखी जाएगी। सांसद ने दो टूक कहा जल संसाधन विभाग का दोष है, पैसे का पूरा खेल हुआ, खूब लूट हुआ, इसकी जांच हो अधिकारियों को सजा हो
















