


नवगछिया के खरीक थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार वारंटियों की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के नवादा निवासी रवि रंजन कुमार उर्फ जोगेश्वर मंडल एवं राधे मंडल के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध नवगछिया व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत था।
पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।















