5
(2)

नवगछिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान जीरोमाइल निवासी बबलू कुमार की पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रानी देवी अपने पति के साथ बाइक से ससुराल से मायके जा रही थीं। इसी दौरान एनएच-31 पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति को मामूली चोटें आईं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को अपनी कार से तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल महिला के भाई योगेश कुमार ने बताया कि हादसा बाइक के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। चिकित्सकों की निगरानी में रानी देवी का उपचार जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: