


पूर्णिया: किडज़ी जॉनी किड्स में अभिभावकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के बेहतर पालन-पोषण, सर्वांगीण विकास और विद्यालय की गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना था।
संगोष्ठी का संचालन श्रीमती अनिंदिता कर (शैक्षणिक प्रमुख, ज़ी लर्न), श्री त्रिदीप कुमार दास (निदेशक, किडज़ी जॉनी किड्स) और विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अम्बरीन खान ने किया।

कार्यक्रम में बच्चों के पालन-पोषण की सही शैली, बाल विकास, किडज़ी मोबाइल ऐप के उपयोग और विद्यालय की गाइडलाइंस जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने अभिभावकों को बच्चों के साथ सकारात्मक व्यवहार करने, उनकी भावनाओं को समझने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
संगोष्ठी में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञों से बच्चों के विकास से जुड़े उपयोगी सुझाव प्राप्त किए। अभिभावकों ने इस आयोजन को लाभकारी और प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में निरंतर सहयोग की अपील की।
















