5
(1)

कला, संस्कृति, प्रतिभा और पारिवारिक आत्मीयता का दिखा खूबसूरत संगम; बच्चों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों ने मिलकर मनाया उत्सव

पूर्णिया। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में बाल डांडिया उत्सव-2026 का आयोजन हर्षोल्लास और उमंग के साथ किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों, डांडिया की मधुर धुनों और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर उत्सवी रंग में रंग गया। कार्यक्रम में कला, संस्कृति, प्रतिभा और पारिवारिक आत्मीयता का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का उद्घाटन किलकारी के बच्चों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राजकुमार गुप्ता और जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्णिया रविंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

डांडिया उत्सव के दौरान नृत्य विधा के बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। डांडिया संगीत की मधुर धुनों और पारंपरिक थाप पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और पूरे परिसर को उमंग से भर दिया।

उत्सव का सबसे खूबसूरत पल तब देखने को मिला, जब बच्चे और अभिभावक एक साथ डांडिया खेलने लगे। प्रशिक्षकों ने भी बच्चों के साथ इसमें भाग लिया। इस सामूहिक सहभागिता ने बच्चों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों के बीच स्नेह, अपनत्व और आपसी जुड़ाव की खूबसूरत तस्वीर पेश की।

बच्चों की प्रतिभा और अभिभावकों के सहयोग की सराहना

कार्यक्रम के समापन पर प्रमंडल समन्वयक रोशन राणा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि डांडिया उत्सव खुशियों, उमंग और सुंदर यादों के साथ संपन्न हुआ। बच्चों ने अपनी प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता से आयोजन को जीवंत बना दिया।

उन्होंने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रोत्साहन से बच्चों का उत्साह बढ़ा। डांडिया की थाप, कला के रंग, नृत्य की छटा और रिश्तों के अपनत्व ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

आयोजन को सफल बनाने में पूरी टीम का योगदान

बाल डांडिया उत्सव-2026 को सफल बनाने में किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के कर्मियों, प्रशिक्षकों और प्रशिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रमंडल साधन सेवी रुचि कुमारी और लेखा पदाधिकारी रोहित कुमार सहित पूरी टीम ने सहयोग किया।

विशेष रूप से चित्रकला प्रशिक्षक मनोज सर के नेतृत्व में सजावट का कार्य संपन्न हुआ। सजावट में सहयोग के लिए सुमित दी, नूपुर जी, टिंकी जी, सोनी जी, सरगम जी और वर्षा जी को विशेष धन्यवाद दिया गया।

इसके अलावा आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में अमरनाथ सर, अमित सर, सद्दाम सर, वरुण जी, अमृत सर, विपिन जी, अजय जी, कृष्णा सर, जहानुद्दीन अहमद, राहुल जी, शोभानंद जी, विवेकानंद जी, मीना दी और जूली दी सहित किलकारी पूर्णिया की पूरी प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षिका टीम का योगदान सराहनीय रहा।

बाल डांडिया उत्सव ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ कला, संस्कृति और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से आपसी संबंधों को मजबूत करने का संदेश भी दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: