प्रवीण कुमार केजरीवाल बने अध्यक्ष, डॉ. अनंत विक्रम सचिव एवं मनोज कुमार सर्राफ कोषाध्यक्ष निर्वाचित
नवगछिया । लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन की बैठक बुधवार को स्टेशन रोड स्थित हरि कुंज परिसर में आयोजित की गई। बैठक में लायन वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया।
बैठक की शुरुआत लायन्स विश्व प्रार्थना के साथ हुई। निर्वाचन प्रक्रिया डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान क्लब के डायरेक्टर लायन अजय कुमार रूंगटा ने नए अध्यक्ष पद के लिए लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल, सचिव पद के लिए लायन डॉ. अनंत विक्रम तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए लायन मनोज कुमार सर्राफ के नाम का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन करते हुए तीनों पदाधिकारियों के नामों को पारित किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्लब के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा और मानव कल्याण से जुड़े कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के साथ जारी रखा जाएगा।
बैठक में क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानियां, वरिष्ठ सदस्य लायन प्रोफेसर विजय कुमार, लायन डॉ. अशोक कुमार केजरीवाल, लायन डॉ. बी.एल. चौधरी, लायन डॉ. मुकेश कुमार, लायन डॉ. अरुण कुमार राय, लायन सुरेंद्र कुमार चौधरी, लायन अभय प्रकाश मुनका, लायन नरेश केडिया, लायन सुभाष चंद्र वर्मा, लायन अमित कुमार रूंगटा, लायन नीरज कुमार चिरानियां, लायन नवीन केजरीवाल, लायन दिनेश केडिया, लायन संतोष यादुका एवं लायन प्रभु पोद्दार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए नवगठित टीम को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के नए सत्र हेतु पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न