5
(1)

खानका ए आलिया कादिरिया फरीदिया से लोगों को दिया गया भाईचारे का संदेश

नवगछिया । कुर्बानी और आपसी भाईचारे का पर्व बकरीद गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक आस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।

बिहपुर स्थित खानका ए आलिया कादिरिया फरीदिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खां कादरी फरीदी ने दिल्ली से दूरभाष के माध्यम से लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। वहीं खानका में नायब सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खां कादरी फरीदी ने भी लोगों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

दोनों धर्मगुरुओं ने कहा कि बकरीद का पर्व हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी और त्याग की याद दिलाता है। यह त्योहार इंसानियत, भाईचारे और आपसी सद्भाव की सीख देता है।

नवगछिया, नारायणपुर, बिहपुर, मिलकी, विक्रमपुर, झंडापुर, मोमिन टोला, औलियाबाद, सहौड़ी, नन्हकार और जमालपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी, कर्रार खां, हाफिज तारिक अनवर, रहबर खान, रहनुमा खान, हाफिज शकील, नवाज फरीदी, अमन खां, रोहमा, शिक्षक आफताब, समीर, मोहम्मद जिलानी, नफीस सहित कई लोग मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: