


बिहपुर पुलिस की छापेमारी में मास्केट और जिंदा कारतूस बरामद
नवगछिया के बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से एक मास्केट और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 27 मई को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बिहपुर थाना की टीम ने मीराचक गांव में छापेमारी की। इस दौरान सुनील रजक के घर की तलाशी लेने पर वहां से एक मास्केट और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने मीराचक निवासी सुनील रजक, पिता स्वर्गीय जगदीश रजक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या 140/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
















