



नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र में दिनांक 20 अप्रैल 2025 को हुए लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, उस दिन परबत्ता थाना अंतर्गत विक्रमशीला पहुँचपथ कलवलीया धार के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने एक टोटो चालक को मारपीट कर उसके ई-रिक्सा (टोटो) और मोबाइल लूट लिए थे।

इस घटना के संबंध में परबत्ता पुलिस ने कांड संख्या 68/25 दिनांक 20.04.25 के तहत धारा 309(4) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में लूटी गई टोटो और मोबाइल के साथ पहले ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। शेष वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी।

इसी क्रम में आज दिनांक 09.12.25 को इस कांड में संलिप्त सन्नी कुमार, पिता परोखी झा, निवासी खगड़ा थाना-परबत्ता, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की अग्रतर कार्रवाई जारी है।

















