3.7
(3)



नवगछिया पुलिस ने मद्यनिषेध के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 43.980 लीटर शराब बरामद की गई, तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा दो वाहनों को जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को बिहपुर थाना पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान ब्लॉक मोड़ बिहपुर के समीप एक टेंपो से 33 लीटर देशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में टेंपो चालक पूर्णिया जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा निवासी रंजीत मंडल, पिता स्व. बोधनारायण मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया तथा वाहन को विधिवत जब्त किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 103/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में बिहपुर थाना टीम ने अमरपुर ढाला के पास वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी से 10.980 लीटर विदेशी शराब बरामद की तथा स्कूटी को भी जब्त किया गया। इस मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या 102/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं परबत्ता थाना क्षेत्र के कनकी टोला में एक व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में हंगामा करने की सूचना पर डायल 112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर सुमन कुमार चौधरी, पिता रमेश चौधरी को गिरफ्तार कर परबत्ता थाना के हवाले किया। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या 54/26 दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

इसके अतिरिक्त रंगरा थाना कांड संख्या 100/26, धारा 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत दर्ज मामले में अररिया जिला के जोगबनी निवासी रहमत हुसैन, पिता मो. जकीर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

इधर एससी/एसटी से जुड़े एक मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 फरवरी 2026 को वादिनी द्वारा आवेदन दिया गया था, जिसमें बबलू मंडल एवं अन्य व्यक्तियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में एससी/एसटी थाना कांड संख्या 04/26 दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा निवासी बबलू मंडल, पिता दामोदर मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं नाबालिग अपहरण मामले में भी पुलिस को सफलता मिली है। 19 अप्रैल 2026 को दर्ज ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 34/26 में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहृता को बरामद कर लिया तथा मामले में संलिप्त सुपौल जिला के ललितग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनी निवासी अमित कुमार, पिता रमेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा सभी मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: